चंदौली

चंदौली। स्वस्थ जीवन के लिए योग जरुरी:संजय


चंदौली। अभिषेक नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल इंस्टीच्यूट में आठवां अतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस दौरान संस्था के चेयरमैन डा संजय कुमार की अध्यक्षता में योग शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग करने से शरीर व मस्तिष्क दोनों स्वस्थ व फायदेमंद होता है। योग शरीर को स्वस्थ रखता है साथ ही मन को भी शांति देता है। भारत में प्राचीन समय में ऋषिमुनियों द्वारा योग कर अपने को लम्बे समय तक जीवित रखा गया। ऐसे में योग भारतीय संस्कृति की पद्घति से जुड़ा है। इस अवसर पर डा संजय कुमार ने बच्चों को योग के कुछ आसनों के बारे में बताया गया। कहा कि आज के इस भाग दौड़ के जीवन में और गलत खाद्य पदार्थो से इंसान विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहा है। ऐसे में योग ही हमे इन बीमारियों से लडऩे में सहायक सिद्घ होता है। उन्होंने अधोमुंख श्वानासन, अधोमुख वृक्षासन, आकरणधनु रासन, पर्वतासन, अनंतासन, अर्धचन्द्रासन जैसे कई आसानों को कराया गया। उन्होंने उपरोक्त योगों के महत्व को भी बताया गया। इस अवसर पर नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल इंस्टीच्युट के समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।