चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में वृक्षारोपण, पर्यावरण तथा जिला गंगा समिति की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। जिला वृक्षारोपण समिति द्वारा वर्ष 2022-23 वृक्षारोपण हेतु शासन द्वारा आवंटित लक्ष्य से समस्त कार्यदायी विभाग को अवगत कराते हुये अग्रिम मृदा कार्य की प्रगति उपलब्ध कराने हेतु अपेक्षा की गयी। जिलाधिकारी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि मनरेगा योजना के अन्तर्गत प्रत्येक तालाबों पर या जहाँ पानी की उपलब्धता हो। परन्तु बाढ़ क्षेत्र न हो वहाँ रोपण का कार्य किया जाय तथा अमृत सरोवर हेतु चयनित स्थलों पर 50 से 100 पौधे अवश्य लगाये जाये तथा सभी सरकारी कार्यालयों/परिसरों में छायादार वृक्षों का रोपण किया जाय। बताया कि जनपद में 2568488 पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित है। पर्यावरण विभाग को 351582 पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित है। इसी प्रकार ग्राम्य विकास विभाग को 1313480, राजस्व विभाग 149520ए पंचायती राज विभाग 149520ए आवास विकास 6020, औद्योगिक विकास विभाग 4200, नगर विकास विभाग 19740, लोक निर्माण विभाग 10640, रेशम विभाग 27590, कृषि विभाग 251660, उच्च शिक्षा विभागए 20300ए उद्यान विभाग 165696, पुलिस विभाग 7000 सहित अन्य विकास को भी लक्ष्य आवंटित किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि अमृत वन अमृत महोत्सव उद्यान हेतु जनपद के प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्थल चयन की प्रगति सुनिश्चित करते हुए पौध रोपण हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाय। जिलाधिकारी ने जिला गंगा समिति की बैठक में निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में बाढ़ नियंत्रण हेतु बाढ़ चौकियों की स्थापना से संबंधित स्थलीय निरीक्षण कर लिया जाए। भूसा, पानी, दवा राहत सामग्री सहित बाढ़ से प्रभावित लोगों को सुरक्षित जगहों पर रखने हेतु आवश्यक प्रबंध हेतु समस्त तैयारियां समय से सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने जिला पर्यावरण समिति की बैठक में ठोस अपशिष्ट, प्लास्टिक अपशिष्ट, बायो मेडिकल के निस्तारण पर चर्चा किया गया।
Related Articles
चंदौली।राष्ट्रवादी युवा वाहिनी की बैठक सम्पन्न
Post Views: 623 मुगलसराय। राष्ट्रवादी युवा वाहिनी नगर इकाई की बैठक चतुर्भुजपुर में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि प्रान्त अध्यक्ष हर्षित तिवारी का स्वागत किया गया। बैठक राष्ट्रगान से शुरू हुआ। कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि आज वर्तमान में युवा भटकाव का शिकार हो चुका है। युवाओं को एक […]
चंदौली। देश के भविष्य को जिम्मेदार नागरिक बनाना हमारा कर्तव्य:शरद
Post Views: 364 चंदौली। भारतीय स्टेट बैंक भारत का सबसे बड़ा बैंक है और अपने नवोन्मेषी उत्पादों के साथ निरंतर अपने ग्राहकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखता है। देश की आर्थिक प्रगति के साथ एसबीआई इसकी सामाजिक उत्थान की ओर भी निरंतर कार्यशील रहता है। इस संबंध में भारतीय स्टेट बैंक, लखनऊ मंडल के […]
चंदौली।केन्द्रीय मंत्री के गोद लिये सीएचसी केन्द्र पर टीके का अभाव
Post Views: 338 सकलडीहा। स्थानीय सीएचसी को केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री व सांसद डा० महेन्द्रनाथ पांडेय ने गोंद लिया है। इसके बाद भी सीएचसी पर वैक्सीन का अभाव है। तीन दिन बाद सोमवार को दोपहर सवा तीन बजे वैक्सीन समाप्त हो गया। इसकी जानकारी होते ही लाइन में लगे युवाओं का गुस्सा फूट गया। इस दौरान […]