News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली पंजाब मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राजस्थान राष्ट्रीय

Maharashtra:शिवसेना ने विधायकों के लिए जारी किया व्हिप, कमलनाथ बोले- NCP और कांग्रेस का सरकार को पूरा समर्थन


नई दिल्ली, एजेंसी। महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार पर सियासी संकट गहराता जा रहा है। शिवसेना नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र विधानसभा भंग करने के संकेत दिए हैं। उन्होंने राज्य के सियासी हालात के बीच ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट विधानसभा भंग करने की ओर बढ़ रहा है’। बता दें कि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे पार्टी के 34 विधायकों और 7 निर्दलीय विधायकों के साथ असम के गुवाहाटी पहुंच गए हैं। सभी बागी विधायकों को रैडिसन ब्लू होटल में ठहराया गया है। इस दौरान होटल के बाहर भारी सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक 1 बजे हुई। इस बैठक में 8 मंत्री गैरहाजिर रहे, जिसको देखते हुए शिवसेना ने विधायकों को व्हिप जारी किया है। शाम पांच बजे बैठक बुलाई गई है। 

  • 04:29 PM, 22 Jun 2022

    भरत गोगावले को शिवसेना विधानमंडल का मुख्य प्रतिनिधि नियुक्त: एकनाथ शिंदे

    एकनाथ शिंदे ने शिवसेना विधायक भरत गोगावले को शिवसेना विधानमंडल का मुख्य प्रतिनिधि नियुक्त किया है। उन्होंने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी।

  • 04:00 PM, 22 Jun 2022

    महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख गुवाहाटी रवाना

    महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल एक चार्टर्ड फ्लाइट से  गुवाहाटी, असम के लिए रवाना हो गए हैं। उनके साथ चार विधायक भी हैं।

  • 03:50 PM, 22 Jun 2022

    चार्टर्ड फ्लाइट से सूरत पहुंचे महाराष्ट्र के भाजपा अध्यक्ष

    चार्टर्ड फ्लाइट से सूरत पहुंचे महाराष्ट्र के भाजपा अध्यक्ष

    महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल चार्टर्ड फ्लाइट से गुजरात के सूरत पहुंचे। वह 4 विधायकों के साथ गुवाहाटी, असम पहुंचेंगे।

  • 03:25 PM, 22 Jun 2022

    काजीरंगा घूमने के लिए अच्छी जगह है, सभी जा सकते हैं- संजय राउत

    शिवसेना नेता संजय राउत से जब महाराष्ट्र के विधायकों के गुवाहाटी, असम में डेरा डाले जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि काजीरंगा घूमने के लिए एक अच्छी जगह है। क्षेत्र में अच्छी बारिश भी हो रही है। जो लोग प्रकृति को देखना चाहते हैं वे वहां जा सकते हैं।

  • 03:21 PM, 22 Jun 2022

    उद्धव ठाकरे के चेहरे पर थी मुस्कान, सरकार को कोई खतरा नहीं- कांग्रेस नेता नितिन राउत

    कैबिनेट बैठक के बाद महाराष्ट्र मंत्री और कांग्रेस नेता नितिन राउत ने कहा कि राजनीतिक चर्चा करने का कोई मतलब नहीं था क्योंकि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। सीएम (जो वीसी के माध्यम से शामिल हुए) के चेहरे पर मुस्कान थी। आप समझ सकते हैं कि वह तनाव में नहीं हैं, इसलिए सरकार भी परेशान नहीं है।

  • एजेंडे के मुद्दों पर कैबिनेट बैठक में हुई चर्चा- मंत्री असलम शेख

    एजेंडे के मुद्दों पर कैबिनेट बैठक में हुई चर्चा- मंत्री असलम शेख

    महाराष्ट्र सरकार में मंत्री असलम शेख ने बताया कि कैबिनेट मीटिंग में हमारे एजेंडे में जो मुद्दे थे, सिर्फ उसी पर चर्चा हुई। इसके अलावा किसी भी मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई…. अब किसके पास क्या संख्या है ये तो मुझे नहीं पता।

  • 02:49 PM, 22 Jun 2022

    पांच साल तक चलेगी सरकार- बालासाहेब थोराट

    महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कोई कठिनाई नहीं है, सब ठीक हो जाएगा। सरकार पांच साल तक चलती रहेगी।

  • मैं उद्धव ठाकरे के साथ हूं- नितिन देशमुख

    सूरत से नागपुर लौटे शिवसेना विधायक नितिन देशमुख ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा 100 से 150 पुलिसकर्मी मुझे अस्पताल ले गए और नाटक किया कि मुझ पर हमला हुआ है। वे मेरा आपरेशन करना चाहते थे, उस बहाने मुझे नुकसान पहुंचाना चाहते थे। भगवान की कृपा से मैं ठीक हूं मैं उद्धव ठाकरे के साथ हूं।

  • 02:23 PM, 22 Jun 2022

    शिवसेना के मुख्य सचेतक सुनील प्रभु ने विधायकों को दिया निर्देश

    शिवसेना के मुख्य सचेतक सुनील प्रभु ने पार्टी के सभी विधायकों को एक पत्र जारी कर उन्हें आज शाम होने वाली एक महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थित होने के लिए कहा है। पत्र में कहा गया है कि यदि कोई अनुपस्थित रहता है तो यह माना जाएगा कि उक्त विधायक ने स्वेच्छा से पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है। पत्र में यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि कोई उचित कारण और पूर्व सूचना के बिना बैठक से अनुपस्थित रहता है तो उसे यह ध्यान रखना चाहिए कि संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार उनकी सदस्यता रद्द करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

  • 02:13 PM, 22 Jun 2022

    हम बालासाहेब ठाकरे के शिव सैनिक हैं, शिव सैनिक बने रहेंगे- एकनाथ शिंदे

    एकनाथ शिंदे ने कहा कि जहां तक मौजूदा राजनीतिक स्थिति का सवाल है, मैं कहूंगा कि हम बालासाहेब ठाकरे के शिव सैनिक हैं और शिव सैनिक बने रहेंगे। अभी तक, हम शिवसेना या सीएम के साथ कोई बातचीत नहीं कर रहे हैं। हमने भविष्य की कार्रवाई पर फैसला नहीं किया है।

  • एकनाथ शिंदे बोले- हमारे पास 46 विधायक, भाजपा से नहीं चल रही कोई बातचीत

    शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे ने एएनआइ को बताया कि अभी हमारे पास 46 विधायक हैं, जिनमें 6-7 निर्दलीय विधायक हैं। बाकी शिवसेना के विधायक हैं। आने वाले समय में यह संख्या और बढ़ेगी। अभी तक हमें न तो भाजपा से कोई प्रस्ताव मिला है और न ही हम उनसे कोई बातचीत कर रहे हैं।

  • बैठक में शामिल नहीं होने वालों पर होगी कार्रवाई- शिवसेना

    शिवसेना ने कैबिनेट मीटिंग में 8 मंत्रियों के गैरहाजिर रहने पर विधायकों को व्हिप जारी कर कड़ी चेतावनी दी गई है। कहा गया है कि अगर कोई भी विधायक शाम 5 बजे बुलाई गई बैठक में शामिल नहीं होगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • शिवसेना ने विधायकों के लिए जारी किया व्हिप

    शिवसेना ने विधायकों के लिए व्हिप जारी किया है। शाम पांच बचे विधायकों की बैठक होगी। एक बजे हुई कैबिनेट बैठक में 8 मंत्री गैरहाजिर रहे।

  • उम्मीद है शिवसेना के बागी विधायक शिवाजी महाराज के राज्य को कलंकित नहीं करेंगे- कमलनाथ

    महाराष्ट्र कांग्रेस पर्यवेक्षक कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस और राकांपा महाविकास अखाड़ी सरकार को पूरा समर्थन देंगे। शरद पवार से भी मेरी बात हुई, जिन्होंने मुझसे कहा कि वह सरकार का समर्थन करना जारी रखेगी…कोई और इरादा नहीं है। मुझे यकीन है कि शिवसेना के बागी शिवाजी महाराज के राज्य को कलंकित नहीं करेंगे।

  • मुंबई में राज्य कैबिनेट की बैठक समाप्त

    मुंबई में राज्य कैबिनेट की बैठक संपन्न हो गई है। राकांपा के मंत्री कार्यक्रम स्थल से रवाना हो गए हैं। इस बैठक में उद्धव ठाकरे वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए संपन्न हुई।

  • औरंगाबाद में रोती दिखीं शिवसेना की महिला कार्यकर्ता

    महाराष्ट्र के औरंगाबाद में शिवसेना की महिला कार्यकर्ता रोती हुई दिखाई दी। बता दें कि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने पार्टी से बगावत कर दी है। जिसके कारण राज्य में सियासी संकट पैदा हो गया है।

  • अग्निपरीक्षा की हो गई है शुरुआत- संजय राउत

    शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि अब अग्निपरीक्षा की शुरुआत हो गई है। जब ऐसी स्थिति आती हो तो विधानसभा भंग होती है। उन्होंने यह बात एकनाथ शिंदे के साथ 40 विधायकों के बागी होने पर कही।

  • कांग्रेस नेतृत्व को निशाना बनाया जा रहा है- सचिन पायलट

    कांग्रेस नेतृत्व को निशाना बनाया जा रहा है- सचिन पायलट

    कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग असंतुष्टों को निशाना बना रहे हैं। यह स्पष्ट रूप से राजनीति से प्रेरित कदम है। यह सिर्फ सोनिया गांधी या राहुल गांधी की नहीं, बल्कि पूरे विपक्ष की बात है। कांग्रेस नेतृत्व को निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वे भाजपा के खिलाफ मुखर रहे हैं।

  • कांग्रेस नेतृत्व को निशाना बनाया जा रहा है- सचिन पायलट

    कांग्रेस नेतृत्व को निशाना बनाया जा रहा है- सचिन पायलट

    कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग असंतुष्टों को निशाना बना रहे हैं। यह स्पष्ट रूप से राजनीति से प्रेरित कदम है। यह सिर्फ सोनिया गांधी या राहुल गांधी की नहीं, बल्कि पूरे विपक्ष की बात है। कांग्रेस नेतृत्व को निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वे भाजपा के खिलाफ मुखर रहे हैं।

  • 01:39 PM, 22 Jun 2022

    उद्धव ठाकरे कोरोना संक्रमित

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बता दें, महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

  • 01:26 PM, 22 Jun 2022

    वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए सीएम उद्धव

    महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच कैबिनेट की बैठक शुरु हो गई है। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में सीएम उद्धव ठाकरे ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए शिरकत की है।

  • 01:15 PM, 22 Jun 2022

    महाराष्ट्र में लोकतंत्र पर हो रहा हमला- हरीश रावत

    महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट पर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने बयान दिया। उन्होंने कहा एक चलती हुई सरकार को अस्थिर करने की कोशिश है। ये साफ हो रहा है कि भाजपा बौखलाई हुई है कि कैसे औरों के साथ शिवसेना की सरकार चल रही है। लोकतंत्र पर महाराष्ट्र में भी हमला हो रहा है।

  • 01:11 PM, 22 Jun 2022

    कमलनाथ ने कहा- अभी विधानसभा भंग करने का कोई प्रस्ताव नहीं

    कांग्रेस नेता कमलनाथ ने राज्य में विधानसभा भंग होने की बात खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि मैंने सीएम उद्धव ठाकरे से बात की है और उन्होंने कहा कि अभी महाराष्ट्र विधानसभा भंग करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

  • 01:09 PM, 22 Jun 2022

    महाराष्ट्र के सियासी संकट पर रोने लगीं शिवसेना की महिला कार्यकर्ता

    महाराष्ट्र के औरंगाबाद में शिवसेना की महिला कार्यकर्ता रोती हुई दिखाई दी। बता दें कि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने पार्टी से बगावत कर दी है। जिसके कारण राज्य में सियासी संकट पैदा हो गया है।

  • 01:03 PM, 22 Jun 2022

    कमलनाथ बोले- सीएम उद्धव ठाकरे कोरोना संक्रमित

    महाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस नेता कमलनाथ ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के सीएम उद्धव ठाकरे कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

  • 12:55 PM, 22 Jun 2022

    कमलनाथ बोले- सीएम उद्धव ठाकरे कोरोना संक्रमित

  • 12:54 PM, 22 Jun 2022

    कमलनाथ बोले- कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट

    कांग्रेस नेता कमलनाथ ने राज्य के सियासी संकट पर बयान दिया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की बैठक में 44 विधायकों में से 41 विधायक शामिल हुए, जबकि 3 रास्ते में हैं। बीजेपी ने जो राजनीति शुरू की है वह पैसे और बाहुबल की है जो संविधान के खिलाफ है। मैंने यह बहुत देखा है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में शिवसेना की एकता की जीत होगी।

  • 12:48 PM, 22 Jun 2022

    महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता बोले- हमारे सभी विधायक एकजुट

    महाराष्ट्र के कांग्रेस के नेता बालासाहब थोराट ने सियासी संकट के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हमारे जो 44 विधायक हैं, वे सभी हमारे साथ में हैं। कुछ जगह गलत खबर आ रही है, मैं विनती करता हूं ऐसी गलत खबर न फैलाएं।

  • 12:39 PM, 22 Jun 2022

    बालासाहेब थोराट के आवास पर हुई कांग्रेस की बैठक

    महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट के बीच आज कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई। कमलनाथ की मौजूदगी में हुई इस बैठक में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और विधायक शामिल हुए। ये बैठक पार्टी नेता बालासाहेब थोराट के आवास पर हुई।

  • महाराष्ट्र के सियासी संकट पर बोले कांग्रेस नेता सचिन पायलट

    महाराष्ट्र के सियासी संकट पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण से पता चलता है कि भाजपा और सरकार के खिलाफ कोई विपक्ष का नेता आवाज उठाएगा तो उसकी आवाज को दबाने का काम करेंगे। 7 साल के बाद केस को खंगाला जा रहा है, कोई FIR नहीं है, कोई पैसों की हेरा फेरी नहीं है, कोई आरोप नहीं है।

  • भाजपा के षड्यंत्र को देश देख रहा है- अशोक गहलोत

    भाजपा के षड्यंत्र को देश देख रहा है- अशोक गहलोत

    महाराष्ट्र में मौजूदा राजनीतिक संकट पर राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने भाजपा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा ये कहां की प्रक्रिया है, राज्यसभा चुनाव में हार्स ट्रेडिंग करते हैं। पहले मध्य प्रदेश फिर राजस्थान, उस समय से ही महाराष्ट्र इनके टारगेट पर चल रहा था। अंदर ही अंदर षड्यंत्र किया, वो षड्यंत्र बाहर आ गया। देश देख रहा है।

  • अशोक गहलोत ने भाजपा पर साधा निशाना

    अशोक गहलोत ने भाजपा पर साधा निशाना

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कल्पना कीजिए अगर हमारी सरकार को विदेशी मुल्क गिराने लग जाएं, तो देश का क्या होगा। आज ये लोग (भाजपा) हार्स ट्रेडिंग करके सरकारें गिरा रहे हैं। कानून व्यवस्था खराब हो गई है। 10 करोड़, 20 करोड़, 30 करोड़ जितना भी पैसा देकर अपनी तरफ कर रहे हैं, मजाक बना रखा है।

  • 12:19 PM, 22 Jun 2022

    छगन भुजबल ने दिया बयान

    महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता छगन भुजबल ने सियासी संकट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा मध्यावधि चुनाव को लेकर अभी तक कोई बात नहीं हुई है। इस मैं क्या कह सकता हूं?

  • 12:16 PM, 22 Jun 2022

    वाईबी चव्हाण सेंटर पहुंचे NCP नेता

    एनसीपी नेता सुप्रिया सुले और रामराजे निंबालकर भी मुंबई के वाईबी चव्हाण सेंटर पहुंचे।

  • 12:01 PM, 22 Jun 2022

    वाईबी चव्हाण केंद्र पहुंचे शरद पवार

    महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट के बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार मुंबई के वाईबी चव्हाण केंद्र पहुंचे। बता दें कि राज्य के होम मिनिस्टर दिलीप वलसे पाटिल, मंत्री जयंत पाटिल और बालासाहेब पाटिल ने आज सुबह उनसे उनके आवास पर मुलाकात की थी।

  • 11:49 AM, 22 Jun 2022

    शिवसेना नेता संजय राउत ने दिए विधानसभा भंग करने के संकेत

    शिवसेना नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र विधानसभा भंग करने के संकेत दिए हैं। उन्होंने राज्य के सियासी हालात के बीच ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट विधानसभा भंग करने की ओर बढ़ रहा है।

  • 11:34 AM, 22 Jun 2022

    अधीर रंजन चौधरी ने साधा भाजपा पर निशाना

    महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट पर अधीर रंजन चौधरी ने बयान दिया। उन्होंने कहा भाजपा का लक्ष्य पूरे भारत पर कब्जा करना है। यदि कोई विरोधी दल उनके खिलाफ बोलता है, तो वे इसे बर्दाश्त नहीं करते हैं। वे एक विरोध मुक्त भारत के निर्माण की राह पर चल रहे हैं। पहले उन्होंने कहा कांग्रेस मुक्त भारत, अब उन्होंने इसे विपक्ष मुक्त में बदल दिया है।