चंदौली। निराश्रित स्थायी गोवंश आश्रय स्थल कठौरी का जिलाधिकारी संजीव सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने गोवंशों की बेहतर ढंग से देख-रेख किए जाने के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया। मौके पर सभी पशुओं को स्वस्थ पाया गया। साथ ही चिकित्सक को निर्देशित कर कहा कि नियमित भ्रमण कर देख रेख सुनिश्चित रखा जाय। इसके अलावा पशुओं को भूसा, चुनी, चोकर व हरा चारा के पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने उपपशु चिकित्साधिकारी से गोवंश को दी जाने वाली दवाइयों की जानकारी ली तथा दवाओं की उपलब्धता के बारे में पूछा। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र में निराश्रित छुट्टा पशुओं की जानकारी मिले तो तत्काल उसे पशु आश्रय स्थल में लाया जाए। प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं हेतु बनने वाले एमडीएम हेतु प्रस्तावित गोबर्धन प्लांट गैस का जिलाधिकारी द्वारा जायजा लिया गया। निर्देशित करते हुए कहा कि समय सीमा एवं गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य को पूरा किया जाए। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के अंत में आश्रयस्थल पर नीम के पेड़ का पौधरोपण किया। साथ ही निर्देशित किया कि ट्री गार्ड लगाकर पेड़ की नियमित देख रेख सुनिश्चित करें। इस दौरान एसडीएम अविनाश कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा० वाईके राय, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी उपस्थित थे।
Related Articles
चंदौली। साढ़े चार साल में देश का हुआ चौमुखी विकास:सूर्यमुनि
Post Views: 474 सकलडीहा। प्रदेश सरकार का साढ़े चार साल पूरा होने पर भाजपा की ओर से गांवों में चौपाल के माध्यम से उपलब्धियों को बताया गया। रविवार को क्षेत्र के महेसुआ गांव में जनचौपाल के माध्यम से भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने ग्रामीणों को सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। इस […]
चंदौली।प्रधान संघ के महेन्द्र अध्यक्ष, हमीदुल्ला बने महामंत्री
Post Views: 310 नियामताबाद। स्थानीय विकासखंड सभागार में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित सभी प्रधानों का अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मान किया गया । तत्पश्चात प्रधान संघ का गठन किया गया जिसमें सभी नवनिर्वाचित प्रधानों की सर्वसम्मति से प्रधान भिसौड़ी महेंद्र यादव को प्रधान संघ का ब्लॉक अध्यक्ष चुना […]
UP Nagar Nikay Chunav Result: भगवामय हुआ यूपी निकाय चुनाव 5 सीटों पर दर्ज की जीत बाकी पर आगे; सपा साफ
Post Views: 2,682 Live UP Nagar Nikay Chunav Result 2023- प्रदेश की 760 नगरीय निकायों के चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। 75 जिलों के 353 केंद्रों पर लगभग 35 हजार कर्मी मतों की गणना कर रहे हैं। नगर पंचायत सदस्यों के नतीजे सुबह नौ बजे से आने शुरू हो […]