कोइरौना (भदोही)। डीघ ब्लॉक मुख्यालय से सटे गांव खरगापुर निवासी रामधनी यादव के 14 वर्षीय पुत्र सतीश यादव की गांव से गुजरी नहर में डूबने से मौत हो गई। जबकि डूब रहा सतीश का जुड़वा भाई अन्नू यादव किसी तरह खुद को बचाने में कामयाब रहा। घटना शुक्रवार दोपहर 3 बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खरगापुर निवासी सतीश व अन्नू दोपहर 2 बजे खरगापुर गांव से गुजरी ज्ञानपुर प्रखंड की नहर के पास भैंस चराने गए थे। करीब 3 बजे भैंस की पीठ पर बैठकर उसे नहलाने हेतु दोनों नहर के अंदर गए। अचानक नहर के पानी के तेज बहाव में दोनों बहने लगे। तैर न पाने के चलते सतीश गहरे पानी में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि अन्नू किसी तरह बाहर निकला और जान बचाने में कामयाब रहा। मौत से परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक की मां उर्मिला देवी सहित सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। सतीश 4 भाइयों में छोटा था।
Related Articles
हर घण्टे तीन सेमी. बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, मंडराने लगा खतरा
Post Views: 691 भदोही में 29 अगस्त को दोपहर बाद भारी जलवृद्धि के आसार कोइरौना (भदोही)। गंगा नदी में लगातार जल वृद्धि जारी है। गंगा ने रौद्र और विकराल रूप धारण कर तटवर्ती लोगों के होश फ़ाख्ता कर दिए हैं। मंदाकिनी ने खतरे की घंटी बजा दी है। लगातार बढ़ रहा जलस्तर खतरे की ऊंचाई […]
सपा के घोषणापत्र में अखिलेश के वादे..जातिगत जनगणना से लेकर किसानों को MSP की गारंटी तक
Post Views: 2,050 नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने बुधवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। अखिलेश ने घोषणापत्र के जरिए जनता से कई वादें किए। किसानों को एमएसपी की गांरटी से लेकर जातिगत जनगणना तक सपा ने घोषणा पत्र के जरिए सभी लोगों को साधने की कोशिश की है। घोषणापत्र में […]
अंतिम सफर पर निकले मुलायम सिंह यादव, नेताजी अमर रहे के नारे से गूंजा सैफई, अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू
Post Views: 3,369 समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का उनके पैतृक गांव सैफई (Saifai) में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के अंतिम दर्शन के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, भाजपा सांसद वरुण गांधी और रीता बहुगुणा जोशी, रालोद सांसद जयंत […]