●सीतामढ़ी घाट पर डूबे युवक की लाश तीसरे दिन घटनास्थल से 10 किमी पूर्व ग्राम पुरवाँ के सामने मिली, एनडीआरएफ टीम व सीतामढ़ी चौकी पुलिस के रिसर्च अभियान में बरामद हुआ शव
●सोमवार की रात खिजिरिहा, सरायममरेज, प्रयागराज निवासी सूबेदार बिंद गंगा में नहाते समय गहरे पानी में हो गया था लापता
●सूबेदार गांव के मृत वृध्द के अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीणों संग आया था सीतामढ़ी गंगा घाट
विस्तार-
कोइरौना (भदोही)। सोमवार की रात करीब साढ़े 11 बजे सीतामढ़ी श्मशान घाट पर गंगा में नहाते समय गहरे पानी में लापता खिजिरिहा सरायममरेज प्रयागराज निवासी 35 वर्षीय सूबेदार बिंद का शव नेशनल डिजास्टर रिलीफ फोर्स के जवानों ने बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बरामद कर लिया।
गंगा में लापता युवक के शव की तलाश में जुटी एनडीआरएफ टीम की तस्वीर
कोइरौना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम जांच हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। बता दें कि सूबेदार बिंद सोमवार की रात गांव के ही मृत हुए किशोरीलाल के अंतिम संस्कार में शामिल होने सीतामढ़ी घाट पर आया था। इसी दौरान नहाते समय पैर फिसलने से गहरे पानी में लापता हो गया था। सूचना पर मंगलवार को सीतामढ़ी चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश मिश्र ने स्थानीय गोताखोरों व नाविकों से कई घण्टे तक खोजबीन कराने में जुटे रहे, किंतु गंगा में बाढ़ और तेज बहाव के चलते सफलता नही मिल सकी।
स्थानीय नाविकों संग शव की खोजबीन करती सीतामढ़ी चौकी पुलिस
तो जिला प्रशासन के सूचना पर बुधवार को एनडीआरएफ वाराणसी के इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम सीतामढ़ी पहुंची। सुबह 9 बजे से टीम ने घटनास्थल से पूर्व की ओर करीब 20 किमी तक गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया। ढूढ़ने व घण्टों की हारविंग के बाद दिन के करीब डेढ़ बजे शव को टीम ने थाना कोइरौना व गोपीगंज सीमा के गांव पुरवाँ के सामने गंगा किनारे से बरामद करने में कामयाबी हासिल कर ली।
टीम ने बरामद लाश को कोइरौना पुलिस को सुपुर्द कर दिया। मौके पर मौजूद सीतामढ़ी चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश मिश्रा ने वैधानिक कार्रवाई के बाद शव पीएम जांच हेतु भेज दिया।
Post Views: 34 लखनऊ, : उत्तर प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव का दूसरे व अंतिम चरण के लिए आज गुरुवार 11 मई को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। वोटर्स शाम छह बजे तक अपने मत का प्रयोग कर सकते हैं। दूसरे चरण में 38 जिलों की 370 नगरीय निकायों के 6,929 […]
Post Views: 20 नई दिल्ली: यूपी बोर्ड ने टॉपर्स की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें सीता बाल विद्या मंदिर की छात्रा प्रियांशी सोनी ने हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। प्रियांशी ने 600 में 590 अंक यानी 98.33 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। महोबा के चरखारी कस्बा के सरस्वती […]
Post Views: 10 भदोही, । फर्जी बैंक बीएसएमजे (भारत सेवा मानव जीवन ) के मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा वाराणसी को सौंपी गई है। 10 लाख से अधिक का मामला होने के कारण एसपी डा. अनिल कुमार ने इसकी जांच कराने की सिफारिश ईओडब्ल्यू वाराणसी से की है। इस मामले में अब तक चार […]