मुगलसराय। समाजवाद के प्रणेता महान समाजवादी चिंतक जननायक गरीबों दलितों पिछड़ों किसानों और नौजवानों के मसीहा धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव के निधन से समाजवाद के एक युग का अंत हो गया है। उक्त बातें नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन की जानकारी पर बिलाराडीह स्थित अपने आवास पर सैफई रवाना होने से पूर्व समाजवादी युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव डीएन यादव ने अपने एक बयान में कही। उन्होंने आगे कहा कि नेता जी के निधन से समाजवादी पार्टी की ही नहीं बल्कि पूरे देश की अपूर्ण क्षति हुई है। मुलायम सिंह यादव किसी व्यक्ति का नाम नहीं बल्कि एक महान विचारधारा व आंदोलन का नाम है। नेता जी के निधन से सामाजिक न्याय के आंदोलन को गहरा धक्का लगा है जिसकी क्षतिपूर्ति संभव नहीं है। भारत का संसदीय इतिहास नेताजी के बिना अधूरा है। ऐसे महान जननायक सदियों में कभी-कभी धरती पर पैदा होते हैं। हम समाजवादी सिपाही नेताजी के आदर्शों पर चलकर सामाजिक न्याय के आन्दोलन को आगे बढ़ाएंगे। नेता जी के सपनों को पूरा करेंगे, समाजवाद का झंडा कभी झुकने नहीं देंगे, देश के गरीबों, दलितों, पिछड़ों, किसानों, नौजवानों के मदद के लिए आगे रहेंगे। जरूरत पडऩे पर अपनी जान भी कुर्बान करने को तैयार रहेंगे।
Related Articles
पशु तस्करों-पुलिस के भागमभाग में घटनाएं हो रही घटित
Post Views: 503 चकिया। पशु तस्करों के पुलिस से भागमभाग के खेल में कई घटनाएं घटित हो चुकी है। जिसमें पशु तस्करों को अपनी जान भी गवानी पड़ी। पहला मामला मार्च 2004 को चकिया कोतवाली क्षेत्र के मुजफ्फरपुर बियर के पास पशु तस्कर के वाहन के आने की सूचना पर आई नगर तथा बबुरी थाने […]
चंदौली।बलुआ पश्चिम वाहिनी घाट पर गंदगी का अम्बार
Post Views: 325 चहनियां। बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा तट पर रात्रि में एक तरफ लाइट न जलने से शव दाह करने वाले लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बैठने वाले स्थान पर गंदगी का अंबार है । यहां लगा सभी सोलर लाइट खराब प?े है । इन दिनों हजारो की […]
चंदौली।सूर्यमुनि का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
Post Views: 369 सकलडीहा। आगामी विधान सभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की रविवार को सूची जारी की। जिसमे सकलडीहा विधान सभा से सूर्यमुनी तिवारी को प्रत्याशी बनाया गया है। सूर्यमुनी तिवारी को प्रत्याशी बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओ व समर्थकों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। वही भाजपा प्रत्याशी ने इसके लिए […]