News TOP STORIES अलीगढ़ आगरा आज़मगढ़ उत्तर प्रदेश चंदौली जौनपुर नयी दिल्ली बंगाल बलिया बिहार भदोही, ज्ञानपुर मऊ मिर्जापुर रांची राष्ट्रीय लखनऊ वाराणसी सोनभद्र

बड़े भाई के निधन पर भावुक शिवपाल बोले- नेता जी अब हमारे बीच नहीं, इसे स्वीकार कर पाना कठिन


नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता मुलायम सिंह यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आज (10 अक्टूबर) सुबह 8:16 बजे अंतिम सांस ली। उनके बेटे अखिलेश यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। पिछले कुछ दिनों से सपा नेता की हालत गंभीर बनी हुई थी। 22 नवंबर, 1939 को जन्मे मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक थे, जिन्होंने तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया और केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री के रूप में भी कार्य किया। वे 10 बार विधायक और 7 बार लोकसभा सांसद चुने गए थे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को दिग्गज राजनेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से देश में संघर्ष और समाजवाद के एक युग का अंत हो गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन दिन के राजकीय शोक की भी घोषणा की और कहा कि दिग्गज नेता का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

  • 04:01 PM, 10 Oct 2022

    मुलायम सिंह यादव के विचार हमेशा हमारे बीच रहेंगे – सपा नेता राजेंद्र चौधरी

    मुलायम सिंह यादव के विचार हमेशा हमारे बीच रहेंगे -  सपा नेता राजेंद्र चौधरी

    सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताया। राजेंद्र चौधरी ने कहा- नेता जी भले हमारे बीच नहीं है लेकिन उनका संघर्ष, विचार हमेशा हमारे बीच रहेंगे… समाजवादी पार्टी के लखनऊ के मुख्यालय में पार्टी के झंडे को झुकाया है और एक शोक सभा भी की है। हमने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

  • 03:56 PM, 10 Oct 2022

    मुलायम सिंह यादव ने सारी जिंदगी जनता की आवाज़ उठाई – जे.पी. नड्डा

    मुलायम सिंह यादव ने सारी जिंदगी जनता की आवाज़ उठाई - जे.पी. नड्डा

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताया। जे.पी. नड्डा ने कहा- मुलायम जी बहुत ही जनप्रिय नेता थे। सारी जिंदगी उन्होंने जनता की आवाज़ उठाई और उन्होंने सामाजिक दृष्टी से सामाजिक न्याय के लिए कार्य किया। मैं अपनी ओर से मुलायम सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।

  • 03:48 PM, 10 Oct 2022

    राहुल गांधी और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने मुलायम सिंह यादव को हिरियूर में दी श्रद्धांजलि

    राहुल गांधी और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने मुलायम सिंह यादव को हिरियूर में दी श्रद्धांजलि

    कर्नाटक में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को हिरियूर में श्रद्धांजलि दी।

  • 03:09 PM, 10 Oct 2022

    मुलायम सिंह यादव ने गरीबों से जुड़कर अपनी ज़िंदगी गुजारी – अधीर रंजन चौधरी

    मुलायम सिंह यादव ने गरीबों से जुड़कर अपनी ज़िंदगी गुजारी - अधीर रंजन चौधरी

    कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताया। अधीर रंजन चौधरी ने कहा- मुलायम सिंह यादव एक ऐसे नेता थे जिन्होंने गरीबों से जुड़कर अपनी ज़िंदगी गुजारी। अभी तक के जो भी नेता रहें उनमें से मुलायम जी एक बड़ा नाम थे। दिलचस्प बात यह है कि इतनी उम्र के बावजूद वे सदन में आते और हर वक्तव्य को सुनते समझते थे।

  • 02:59 PM, 10 Oct 2022

    मुलायम सिंह यादव सही मायनों में थे लोकतंत्र की आवाज – यशपाल आर्य

    मुलायम सिंह यादव सही मायनों में थे लोकतंत्र की आवाज - यशपाल आर्य

    उत्तराखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता यशपाल आर्य ने मुलायम सिंह यादव को लोकतंत्र की आवाज बताया। यशपाल आर्य ने कहा- मुलायम सिंह यादव जी का उत्तर प्रदेश के विकास में बड़ा योगदान रहा। वह सही मायनों में लोकतंत्र की आवाज थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। मेरी और कांग्रेस की तरफ से उनको श्रद्धांजलि। उनका जाना राजनीति में खाई है जिसका भरना मुश्किल है।

  • 02:48 PM, 10 Oct 2022

    पिछड़े हुए लोगों के लिए वे एक मसीहा – मल्लिकार्जुन खड़गे

    पिछड़े हुए लोगों के लिए वे एक मसीहा - मल्लिकार्जुन खड़गे

    कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख जताया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- मुलायम सिंह यादव एक वरिष्ठ नेता थे जिनको हमने खोया है। वे हमेशा गरीबों के साथ थे, पिछड़े हुए लोगों के लिए वे एक मसीहा थे। वे अच्छे व्यक्तित्व वाले इंसान थे।

  • 02:35 PM, 10 Oct 2022

    हम सबको उनके जाने का बहुत दुख: देवेंद्र फडणवीस

    महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुलायम सिंह यादव देश के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ थे। उत्तर प्रदेश के विकास और देश की राजनीति में उनकी भूमिक रही है। पुराने समाजवादियों में उनका बड़ा नाम था। हम सबको उनके जाने का बहुत दुख है। भगवान उनके परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दे।

  • 01:52 PM, 10 Oct 2022

    उनके जाने से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में क्षति – तेजस्वी यादव

    उनके जाने से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में क्षति - तेजस्वी यादव

    मुलायम सिंह यादव के निधन पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शोक जताया। तेजस्वी यादव ने कहा- नेता जी की तबीयत का जायजा लेने कुछ दिन पहले लालू जी और मैं मेदांता अस्पताल गए थे। आज सुबह उनके निधन की खबर मिली जिससे हम दुखी हैं। उनके जाने से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में क्षति हुई है। उनके जाने से हमें काफी दुख है।

  • 01:45 PM, 10 Oct 2022

    मुलायम सिंह यादव ने देश में समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाया – लालू प्रसाद यादव

    मुलायम सिंह यादव ने देश में समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाया - लालू प्रसाद यादव

    RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख जताया। लालू प्रसाद यादव ने कहा- मुलायम सिंह यादव हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने देश में समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाया था। हमारे और उनके संबंध पारिवारिक हैं। भगवान उनके परिवार को शक्ति दे।

  • 01:42 PM, 10 Oct 2022

    उनकी सादगी को हमेशा किया जाएगा याद – गुलाम नबी आजाद

    उनकी सादगी को हमेशा किया जाएगा याद - गुलाम नबी आजाद

    गुलाम नबी आजाद ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताया। गुलाम नबी आज़ाद ने कहा – यह दुख की बात है कि वे आज हमारे बीच में नहीं हैं। उनकी सादगी को हमेशा याद किया जाएगा। जब तक वे राजनीति में रहे वे हमेशा गरीबों, किसानों और मजदूरों के बीच में रहे। हमारी बहुत सारी यादें उनके साथ हैं।

  • 01:38 PM, 10 Oct 2022

    मुलायम सिंह यादव का जाना देश के लिए एक क्षति – ज्योतिरादित्य सिंधिया

    मुलायम सिंह यादव का जाना देश के लिए एक क्षति - ज्योतिरादित्य सिंधिया

    केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुलायम सिंह यादव के निधन को देश के लिए एक क्षति बताया। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- मुलायम सिंह यादव आज हमारे बीच में नहीं रहे। उनका जनसेवा का इतिहास रहा है और हमेशा जनता के बीच में रहे हैं। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिजनों का धैर्य बनाए रखे। यह देश के लिए एक क्षति है।

  • 01:29 PM, 10 Oct 2022

    वे सपा की आवाज रहे – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताया। ओम बिरला ने कहा, वे सपा की आवाज़ रहे,उनकी 16-17वीं लोकसभा में मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला।उनकी बढ़ती उम्र व स्वास्थ्य ठीक न होने के बावजूद उनका लोकसभा में आना और अपने विचार व्यक्त करना उनका लोकतंत्र के प्रति विश्वास को दर्शाता था।मेरी संवेदना उनके परिवार के साथ है।

  • 01:26 PM, 10 Oct 2022

    प्रदेश की राजनीति के वे 5 दशक तक केंद्र बिंदू रहें – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    प्रदेश की राजनीति के वे 5 दशक तक केंद्र बिंदू रहें - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, प्रदेश की राजनीति के वे 5 दशक तक केंद्र बिंदू रहें। उन्होंने एक अहम भूमिका का निर्वहन देश और राज्य की राजनीति में किया। मैं दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करता हूं। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, उनके परिवार, समर्थकों के प्रति भी संवेदना व्यक्त करात हूं। मुलायम सिंह यादव जी एक जुझारू और संघर्षी नेता थे। समाजवादी पार्टी से जुड़े एक महत्वपूर्ण स्तंभ थे।

  • 12:45 PM, 10 Oct 2022

    सोनिया गांधी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर जताया दुख

    सोनिया गांधी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर जताया दुख

    कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, देश के पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में मुलायम सिंह का योगदान हमेशा अविस्मरणीय रहेगा।

  • 12:45 PM, 10 Oct 2022

    मुलायम सिंह यादव ज़मीनी राजनीति से जुड़े एक सच्चे योद्धा थे – राहुल गांधी

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया श्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन एक बेहद दुःखद समाचार है। वो ज़मीनी राजनीति से जुड़े एक सच्चे योद्धा थे। मैं श्री अखिलेश यादव समेत सभी शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।