पड़ाव। क्षेत्रीय चौराहे से पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के चकिया तिराहे तक बहुप्रतीक्षित ६ लेन के मार्ग चौड़ीकरण का शिलान्यास बुधवार की सायं हुआ। पड़ाव चौराहे से बनारस से मुगलसराय, रामनगर, बहादुरपुर को जाने वाला मार्ग अत्यधिक जाम की समस्याओं से उलझता रहा है। जिसे ध्यान में रखते हुए व जनपद के एक मात्र मिनी शहर मुगलसराय में वाहनों की आवागमन के बढ़ती संख्या को देखते हुए आने वाले समय में रास्ते को सुगम बनाने के उद्देश्य से मार्ग चौड़ीकरण की आवश्यकता जतायी जा रही थी। जिसका प्रोजेक्ट बनने के बाद बुधवार को शिलान्यास किया गया। वैसे मार्ग चौड़ीकरण का कार्य पिछले कुछ दिनों से जारी था। परन्तु बुधवार को विधिवत अधिकारियों ने पड़ाव चौराहे पर आकर बहुप्रीतिक्षत प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। जिसके तहत मार्ग चौड़ीकरण के साथ ही सुंदरीकरण का कार्य किया जायेगा। जिसकी लागत ३२८ करोड़ बतायी जा रही है जो लगभग दो वर्ष में बनकर तैयार होगा। इस दौरान पीडब्लूडी के रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, विजय शंकर यादव, आरके चतुर्वेदी, दिनेश चौरसिया आदि अधिकारियों सहित शशि यादव, अनुराग मौर्या, छन्नू पटेल, मनोज पटेल, आशिष पटले आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Related Articles
चदौली।दो सेमी प्रति घंटा की दर से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर
Post Views: 357 चहनियां। गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार की रात में भी करीब 24 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ा है। बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर पुराना महिला चेंजिंग रूम आधा के करीब डूबने व शमशान घाट को पानी ने आगोश में ले लिया है। प्रशासन स्तर पर अभी तक […]
चंदौली। मन की बात कार्यक्रम में १००वें संस्करण पर चर्चा
Post Views: 348 सकलडीहा। क्षेत्र के खड़ेहरा में भारतीय जनता पार्टी सकलडीहा विधानसभा की आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुवात डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण करके की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिला महामंत्री राजेंद्र पाण्डेय एवं संचालन मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने […]
चंदौली। स्ट्राबेरी, ड्रैगन फू्रट को दिया जा रहा बढ़ावा
Post Views: 426 चन्दौली। स्ट्राबेरी एवं ड्रैगन फूट एवं अन्य फसलों की खेती को बढ़ावा दे रहे ग्राम पंचायत मानिकपुर के प्रगतिशील कृषक सुनील कुमार मौर्य व अनिल मौर्य के खेत पर स्थलीय निरीक्षण कर पैदावार व नई तकनीक से हो रही खेती की विविधता को देखा। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के प्रगतिशील कृषक […]