मुगलसराय। छठ पूजा पर विभिन्न तालाबो पर रेलवे क्रासिंग पाकर तालाब पर जाने वाले श्रद्घालुओं के साथ किसी तरह की कोई दुर्घटना न हो उन्हे रेलवे ओवरब्रिज से होकर जाने की आरपीएफ के जवानों ने अपील किया। साथ ही उन्हे गुलाब का फूल देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर रेलवे रेलवे सुरक्षा बल असिस्टेंट कमांडेंट एच एन राम व यार्ड पोस्ट निरीक्षक श्याम बिहारी द्विवेदी, डीडीयू पोस्ट निरीक्षक संजीव कुमार आदि शामिल रहे। अलीनगर प्रतिनिधि के अनुसार छठ पर्व पर शाम होते ही नदियों, पोखरों और तालाबों के छठ घाटों पर महिला श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। व्रती महिलाएं घुटने भर पानी में खड़ा होकर डूबते भगवान भास्कर को प्रथम अघ्र्य दिया। रात भर शहर और देहात में छठ मईया के गीत गूंजते रहे। छठ व्रत रखने वाली महिलाएं रविवार सुबह से ही तैयारी में लग गईं। विविध प्रकार के पकवान बनाए गए। इसे एक बड़े पात्र में रखा गया। सुबह से ही निर्जल रहकर स्नानादि और श्रृंगार कर महिलाएं परिवार के लोगों के साथ छठ घाटों पर पहुंची। दीप प्रज्वलित कर छठ मईया की पूजा की गई। इसके बाद एक दीप गंगा मईया और एक दीप भगवान भास्कर को अर्पित किया गया। सैयदराजा प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत सरोवर सहित ग्रामीण क्षेत्र बगही नहर पर डाला छठ महापर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। व्रती महिलाओं ने रविवार को डूबते हुए सूर्य भगवान को अध्र्य दिया। घर से व्रती महिला दोपहर तीन बजे घाट पर पुरुष गन्ना, सूप डऊरी मे फल, ठेकुआ नारियल सजा कर छठ पूजा का गीत गाते हुए ढोल नगाढ़ो के साथ पहुंची और तालाब के पानी मे उतरकर सूर्य डूबने के बाद भगवान सूर्य को अघ्र्य परिवार के सदस्यो द्वारा दिया। घाट पर से वापस घर जाकर रात मे सुबह के लिए प्रसाद बनाया जाता है । नगर पंचायत सरोवर पर सूर्य भगवान् के मूर्ति का स्थापना किया गया जो पूरे विधि.विधान पूर्वक भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, ब्लाक प्रमुख पति महेन्द्र सिंह व नगर पंचायत चेयरमैन विरेन्द जायसवाल द्वारा किया गया। चेयरमैन विरेन्द जायसवाल द्वारा चार बोट जनता के लिए सरोवर मे घूमने के लिए छोङा गया। चेयरमैन विरेन्द जायसवाल ने डाला छठ महापर्व पूजा करने व साथ मे आये सभी माताओं बहनों और पुरूषों का अभिवादन किया।
Related Articles
चंदौली।त्याग की मूर्ति हैं भरत जी:अखिलानंद
Post Views: 569 अलीनगर। स्थानीय लौंदा क्षेत्र स्थित ख्यालगढ़ गाँव मे स्व० रामकली देवी की 8वीं पुण्यतिथि व स्व० राम आधार सिंह, स्व० दशरथ सिंह व स्व० महादेव सिंह की स्मृति मे नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीरामकथा मे ब्राह्मणों द्वारा पूजन आदि का कार्यक्रम संपन्न हुआ। तत्पश्चात अपराह्न तीन बजे से कथा कुछ पाँचवे दिवस श्रवण […]
चंदौली।धान क्रय के्रन्द्रों का एसडीएम ने किया निरीक्षण
Post Views: 653 सकलडीहा। एसडीएम अजय मिश्रा बुधवार को क्षेत्र के आधा दर्जन धान खरीद केंद्रों पर पहुँच धान खरीद के बाबत जानकारी लिया। इस दौरान उन्होंने बिक्री रजिस्टार, नमी मापक यंत्र, बोरो की उपलब्धता सहित मौजूद किसानों से धान खरीद से संबंधित समस्याए पूछी। वही प्रभारियों को खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया […]
चंदौली। मौनी अमावस्या को लेकर डीएम, एसपी ने किया निरीक्षण
Post Views: 272 चहनियां। बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा घाट पर मौनी अमावस्या स्नान व मेले को लेकर जिलाधिकारी ईशा दुहन, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल व ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल ने बुधवार को बलुआ स्थित गंगा घाट का निरीक्षण कर ब्यवस्थाओ का जायजा लिया। वहीं बलुआ थाना परिसर में सम्बंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारियों […]