लखनऊ नगर निगम 10 हजार सफाई कर्मियों के ईपीएफ का गबन करने वाले ठेकेदारों व सफाई एजेन्सियों को बचा रहा है। गबन करने वाले ठेकेदारों व संस्थाओं के नाम कर्मचारी भविष्य निधि संगठन को नहीं बता रहा है। संगठन के अधिकारियों की टीम सितम्बर में दस्तावेज लेने नगर निगम आयी भी। अफसरों के साथ बैठकर उनसे कर्मचारियों के भविष्य निधि की कटौती के सम्बंध में दस्तावेज मांगे। लेकिन नगर निगम कोई दस्तावेज नहीं दिया है। जिससे मामले की जांच नहीं हो पा रही है। अब इस मामले में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के प्रवर्तन अफसर ने नगर आयुक्त को कड़ा पत्र लिखा है। उन्होंने एक्ट का हवाला देते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। नगर निगम में करीब 35 कार्यदायी संस्थाएं लगी हैं। इन संस्थाओं के करीब 10 हजार सफाई कर्मचारी नगर निगम में लगाये गये है। इन कर्मचारियों के लिए ईपीएफ व ईएसआईसी का भुगतान खुद नगर निगम कार्यदायी संस्थाओं को कर रहा है। लेकिन वह सफाई कर्मियों के खाते में पैसा जमा करने की बजाय खुद हजम कर जा रही हैं। वह इस मामले की जांच में लगा है। लेकिन भ्रष्टाचार में संलिप्त नगर निगम के कुछ अफसर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन को इससे जुड़े दस्तावेज ही नहीं दे रहे हैं। संगठन इसके लिए नगर निगम को कई पत्र भी लिख चुका है। छह अक्तूबर को प्रवर्तन अधिकारी चन्द्रशेखर सिंह तथा आलोक चन्द्र ने नगर आयुक्त को फिर एक पत्र लिखा है।
Related Articles
सीएम योगी आदित्यनाथ के चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद अखिलेश यादव ने भी खोले अपने पत्ते
Post Views: 543 लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विधानसभा चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि पार्टी यदि चाहेगी तो वे भी चुनाव लड़ेंगे। एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि ‘मैंने कई चुनाव लड़े हैं। आगे भी लडूंगा। […]
बसपा मुखिया मायावती का भाजपा पर बड़ा आरोप,
Post Views: 427 लखनऊ, । बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के साथ ही कांग्रेस पर गंभीर आरोप जड़ा है। मायावती ने लखनऊ में पार्टी के कार्यालय में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पार्टी की समीक्षा के बाद मीडिया ब्रीफिंग की। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री […]
By Election Result : यूपी में समाजवादी व पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका
Post Views: 1,103 नई दिल्ली, देश की तीन लोकसभा व सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में अधिकांश सीटों के परिणाम आ गए है। उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत दर्ज हो गई है। वहीं आजमगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ चुनाव जीत गए हैं। पंजाब की […]