बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस करीब तीन साल तक विदेश में रहने के बाद अब घर वापसी कर चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मुंबई लौटी हैं और उसके बाद से ही उनके फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। मुंबई आने के बाद प्रियंका हाल ही में मरीन ड्राइव पहुंची और वहां खूब मस्ती की। प्रियंका के फोटोज वीडियोज वायरल हो रहे हैं। बीती रात प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में प्रियंका ने मुंबई की मरीन ड्राइव पर मस्ती करती नजर आ रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि प्रियंका मरीन पर जाकर काफी खुश हैं और खूब पोज दे रही हैं। वीडियो में प्रियंका ने सफेद ड्रेस पहनी हुई है, जिस में काफी सिजलिंग दिख रही हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में प्रियंका ने लिखा- ‘पिट स्टॉप एट एन ओल्ड हॉन्ट, चाहें एक मिनट के लिए ही सही… मुंबई मैंने तुम्हें मिस किया।’ गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा की आखिरी बॉलीवुड फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ थी। वहीं उसके बाद वो हॉलीवुड फिल्म ‘द मेट्रिक्स रेसररेक्शन्स’में नजर आईं थीं। बात प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो वो कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी। इसके अलावा प्रियंका के खाते में हॉलीवुड फिल्म ‘सिटाडेल’ और अभिनेता एंथोनी मैकी संग एक्शन फिल्म ‘एंडिंग थिंग्स’ भी शुमार है।
Related Articles
बॉलीवुडमें फ्लॉप रहीं ट्विंकल,लेकिन अब रखती हैं अलग पहचान
Post Views: 847 बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुपरस्टार अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। ट्विंकल 47 साल की हो गई हैं। खास बात यह है कि बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल अपने पिता के साथ अपना जन्मदिन शेयर करती हैं। दोनों के जन्म की तारीख […]
Pandit Birju Maharaj Dies: बृज मोहन मिश्र से कैसे बने बिरजू महाराज,
Post Views: 1,217 नई दिल्ली, । Pandit Birju Maharaj Passes Away: दुनिया भर में अपने कथक नृत्य से हर किसी को कायल कर देने वाले पंडित बिरजू महाराज अब नहीं रहे। रविवार को नृत्य दुनिया के मशहूर 83 वर्षीय बिरजू महाराज की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनके निधन पर संगीत जगत में शोक […]
महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक और अनिल देशमुख को झटका, राज्यसभा चुनाव में नहीं डाल पाएंगे वोट
Post Views: 455 मुंबई, । महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक और पूर्व मंत्री अनिल देशमुख को झटका लगा है। दोनों नेता महाराष्ट्र में 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं डाल पाएंगे। दोनों नेताओं ने स्पेशल पीएमएलए कोर्ट में वोट डालने की मंजूरी देने के लिए याचिका दायर की थी। अदालत […]