TOP STORIES मनोरंजन

नहीं रहे अभिनेता राजीव कपूर, हार्ट अटैक से हुआ निधन


बॉलिवुड से एक और दुखद खबर आ रही है। खबरों की माने तो राज कपूर के सबसे छोटे बेटे और रणधीर-ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का आज यानी 9 फरवरी 2021 को निधन हो गया है। आपको बता दें, राजीव कपूर 58 साल के थे। रिपोर्ट्स की माने तो उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ। जबतक उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया तब तक डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं रणधीर कपूर ने इस दुखद खबर को कन्फर्म करते हुए कहा, ‘मैंने अपना सबसे छोटा भाई राजीव खो दिया है। वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की मगर बचा नहीं सके। मैं अभी हॉस्पिटल में ही हूं और उनकी डेड बॉडी मिलने का इंतजार कर रहा हूं। आपको बता दें, नीतू कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर राजीव कपूर की फोटो शेयर करते हुए उनके निधन की खबर की पुष्टी की हैै।