चंदौली। माननीय जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली श्री सुनील कुमार चतुर्थ के निर्देशानुसार पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली श्री संदीप कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग हाल में फील्ड टीम एवं जनपद के समस्त पैनल अधिवक्ताओं की एक बैठक आहूत की गई। उक्त बैठक में सचिव महोदय द्वारा माननीय नालसा व सालसा द्वारा संचालित अभियान को सफल बनाने हेतु विचार विमर्श किया गया। साथ ही फील्ड टीम से उनके कार्य के बारे में जानकारी ली गई तथा उनको किन-किन बात की कार्य करने में परेशानी आ रही थी उसका समाधान भी किया गया। सचिव महोदय द्वारा प्रचार.प्रसार के संबंध में पैनल अधिवक्ताओं को बताया कि उक्त अभियान 31 अक्टूबर से 13 नवंबर तक संचालित होगा जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर व्यापक स्तर पर प्रचार करना है। नागरिकों के सशक्तिकरण हेतु कल्याणकारी योजना एवं कानून के प्रति जागरूकता, नागरिक के मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्य, विधिक सेवाओं हेतु उपलब्ध डिजिटल माध्यम व्हाट्सएप, लीगल एड केस मैनेजमेंट सिस्टम, ऑनलाइन मीडिएसन इत्यादि के बारे में जानकारी देते हुए सचिव महोदय ने आगे बताते हुए कहा कि आउटरीच टीम का गठन किया गया है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में जाकर जनमानस को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में तथा राज्य सरकार व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे
Related Articles
चंदौली।कार्यप्रणाली पर सुधार लायें चिकित्सक:डीएम
Post Views: 388 चकिया। नगर स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय का जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने शुक्रवार को निरीक्षण किया चिकित्सालय में स्थापित पोषण पुनर्वास केंद्र बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की स्थाई ड्यूटी लगाने का आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने दवा और भोजन के बारे में मरीजों से जानकारी लिय फिजीशियन डाक्टर सत्येंद्र सिंह के यहां मरीजो […]
चंदौली।हर्षोल्लास के साथ मना गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व
Post Views: 246 मुगलसराय। नगर के जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा में सिखों के पहले गुरु साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 553 वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रकाश पर्व के उपलक्ष में विगत सात दिनों से निकलने वाली प्रभात फेरी के समापन के दौरान साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहब जी महाराज […]
चंदौली।क्रय केन्द्रो पर खामियों में करें सुधार
Post Views: 448 सकलडीहा। शासन के निर्देश पर क्रय केन्द्रों पर गेहूं की खरीदारी शुरू है। जिलाधिकारी संजीव सिंह के निर्देश पर सोमवार को ज्वाइंट मजिस्टे्ट प्रेम प्रकाश मीणा ने तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई क्रय केन्द्रों पर विभिन्न प्रकार की दुव्र्यवस्था देख भड़क गये। तीन […]