News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

HP : पीएम मोदी ने सुंदरनगर में रोड शो से भरा चुनावी जोश, मंडी संसदीय क्षेत्र की 17 सीटों पर BJP की नजर


  1. मंडी, । हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में हुंकार भरने के लिए पीएम मोदी आज मंडी के सुंदरनगर पहुंचे। सुंदरनगर में 500 मीटर लंबे रोड शो से मोदी ने चुनावी जोश भरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मंडी जिले के सुंदरनगर व सोलन जिला मुख्यालय में भाजपा की संसदीय स्तर की रैलियों को संबोधित करेंगे। चुनाव की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री का हिमाचल का यह पहला दौरा है। पीएम मोदी चुनाव की घोषणा से पहले 20 दिन में तीन बार हिमाचल में जनसभाएं कर चुके थे। अब जब मतदान में सात दिन का समय बाकी है तो पीएम मोदी हिमाचल में भाजपा कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भरेंगे। पीएम मोदी दो रैलियां करेंगे। पीएम मोदी की दो रैलियों से 34 सीटों को प्रभावित करने का प्रयास है।
  • 01:38 PM, 05 Nov 2022

    पीएम मोदी ने छोटे बच्‍चे की तरह हिमाचल का ध्‍यान रखा : जयराम ठाकुर

    मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने देवसंस्कृति को सम्मान देने के लिए पीएम मोदी का आभार जताया। हिमाचल चट्टान की तरह मोदी के साथ खड़ा हुआ है। इस बार का चुनाव रिवाज बदलने के नाम पर है। कोविड के दौरान सराहनीय कार्य किया। कई बड़े उपहार हिमाचल को मिले। पीएम मोदी छोटे बच्चों की तरह हिमाचल का ध्यान रखा।

  • 01:29 PM, 05 Nov 2022

    रोड शो से भरा जोश

    रोड शो में पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भरा। रोड शो के बाद मंच पर पहुंचे पीएम मोदी का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्‍वागत किया। मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने देवरथ भेंटकर पीएम मोदी का स्‍वागत किया।

  • 01:14 PM, 05 Nov 2022

    रैली स्‍थल पर जुटी भीड़

    रैली स्‍थल पर जुटी भीड़

    पीएम मोदी को सुनने के लिए भारी संख्‍या में लोग पहुंचे हैं। रैली स्‍थल भर चुका है। कुछ देर में पीएम मोदी रैली स्‍थल पर पहुंच जाएंगे।

  • 12:55 PM, 05 Nov 2022

    सुंदरनगर पहुंचे मोदी, रोड शो कुछ देर में

    पीएम मोदी 12.51 बजे सुंदरनगर पहुंच गए। पीएम मोदी का हेलिकाप्‍टर लैंड हो गया है। वह कुछ देर में रोड शो से चुनावी जोश भरेंगे।

  • 12:47 PM, 05 Nov 2022

    15 प्रत्‍याशियों सहित ये नेता मंच पर

    पीएम मोदी के मंच पर मंडी संसदीय क्षेत्र के 17 से 15 प्रत्याशी उपस्थित हैं। जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, करसोग के विधायक हीरा लाल भी उपस्थित हैं। प्रत्याशी मंच से अपनी बात रख रहे हैं। लेकिन पंडाल में खामोशी छाई हुई है। सुंदरनगर के इसी जवाहर पार्क में चार नवम्बर 2017 को मोदी की रैली हुई थी।

  • 12:26 PM, 05 Nov 2022

    ढाेल की थाप पर थिरकते हुए पहुंचे कार्यकर्ता

    ढाेल की थाप पर थिरकते हुए पहुंचे कार्यकर्ता

    पीएम नरेन्‍द्र मोदी की रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी जोश है। भाजपा कार्यकर्ता व मोदी समर्थक ढाेल की था पर नाचते हुए रैली स्‍थल पर पहुंच रहे हैं।

  • 11:47 AM, 05 Nov 2022

    रैली में एक लाख लोगों को पहुंचाने का दावा

    रैली में एक लाख लोगों को पहुंचाने का दावा

    सुंदरनगर में पीएम मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा ने काफी मेहनत की है। रैली स्‍थल लोगों से भरने लगा है। भाजपा की ओर से यहां एक लाख लोगों को पहुंचाने का दावा किया गया है।

  • 11:23 AM, 05 Nov 2022

    सुंदरनगर में मौसम साफ, पहुंच रहे कार्यकर्ता

    सुंदरनगर में मौसम साफ, पहुंच रहे कार्यकर्ता

    सुंदरनगर में मौसम साफ है। छिटपुट बादल मंडरा रहे हैं, लेकिन यह रैली में कोई व्‍यवधान नहीं डालेंगे। अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है। खिली धूप के बीच भाजपा कार्यकर्ता व मोदी समर्थक रैली में पहुंच रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से लोगों को पानी की बाेतल बांटी जा रही हैं। सुरक्षा कारणाें से रैली स्‍थल पर कोई भी सामान लेकर नहीं आने दिया गया है।

  • 11:13 AM, 05 Nov 2022

    रोड शो भी करेंगे पीएम मोदी

    बताया जा रहा है पीएम मोदी 12 बजकर 50 मिनट पर सुंदरनगर पहुंचेंगे। सुंदरनगर में मोदी का रोड शो भी होगा। बीबीएमबी कालोनी के स्कूल ग्रांउड में पीएम मोदी के हेलीकॉप्टर की लेंडिंग होगी। सिनेमा चौक से जवाहर पार्क तक करीब 500 मीटर रोड शो होगा। इस दौरान पीएम मोदी अपने वाहन से ही कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्‍वीकार करेंगे व चुनावी जोश भरेंगे।