बबुरी। सैकड़ों वर्षों से कुछ अपने ही समाज के लोग कुचक्र रच कर समाज को कमजोर करने के लिए उसे तोडऩे का प्रयास कर रहे हैं उक्त बातें प्रदेश के श्रम व सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने बबुरी स्थित अशोक इंटर कॉलेज के मैदान पर बियार, राजभर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में व देश में मोदी विजन चल रहा है जिसे सार्थक करना हम सभी की जिम्मेदारी है। यह सरकार सबका साथ सबका विकास को मूर्त रूप कर रही है। वर्ष 2024 तक भी गरीब का घर कच्चा नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि समाज में शिक्षा के चलते यह क्षेत्र काफी पिछड़ा हुआ है सभी लोग अपने बेटे बेटियों की शिक्षा पर पूरा ध्यान केंद्रित करें शिक्षा के बिना किसी भी समाज का उत्थान संभव नहीं है। इसी मिट्टी के शिवमंगल बियार इस समाज के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी थे। जिनका देश के आजादी में अमूल्य योगदान था। अतिथियों का स्वागत पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य व कार्यक्रम संयोजक शिवमंगल बियार ने की। उक्त अवसर पर विधायक रमेश जायसवाल, साधना सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बसंत लाल गुप्ता, राणा प्रताप सिंह, संजय बियार दिलीप चाकन आदि लोगों ने संबोधित किया।
Related Articles
चंदौली।भाजपा सरकार किसान विरोधी: मनोज डब्लू
Post Views: 496 धानापुर। सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने बुधवार को नगवां पम्प कैनाल का निरीक्षण किया। इस दौरान पम्प कैनाल की बिजली आपूर्ति व्यवस्था ठप देख नाराजगी जताई। कहा कि जब किसानों को सिंचाई के लिए पानी की जरूरत होती है। सरकार संसाधनों के बूते उनकी मदद करने में अब तक […]
चंदौली। कोविड प्रोटोकाल का सभी करें पालन:ज्वाइंट मजिस्ट्रेट
Post Views: 290 सकलडीहा। जिला प्रशासन चुनाव आचार संहिता और कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने को लेकर सख्त है। शुक्रवार की देर शाम धरहरा गांव में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। चुनाव से […]
चंदौली। बीईओ का शिक्षक संघ ने किया स्वागत
Post Views: 320 मुगलसराय। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई नियामताबाद के पदाधिकारियों द्वारा नियामताबाद में कार्यभार ग्रहण करने वाले नवागत खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार यादव का बुके व मोमेंटो देकर ब्लाक के अध्यक्ष तथा मंत्री द्वारा स्वागत व सम्मानित किया गया। संघ के पदाधिकारियों व अध्यापकों द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी को यह […]