दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस सुर्खियों में हैं। लेकिन कुछ ऐसे ही मर्डर केस पहले भी उत्तर प्रदेश के मेरठ में हो चुके हैं। दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस में जैसे अफताब ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर लाश के टुकड़े-टुकड़े करके फेंका। कुछ इसी तर मेरठ के शातिर हत्यारों ने भी अपने काम को अंजाम दिया था। एक हत्या ऐसा भी है जिसे लेकर पुलिस अब तक नहीं पहचान पाई है कि लाश किसकी है। मेरठ के दौराला क्षेत्र के लोईयां गांवव के रहने वाले शाकिब लुधियाना में कपड़े का काम करता था वहीं उसकी मुलाकात एकता देशवाल नाम की युवती के साथ हो गया। शाकिब ने युवती से अपना नाम अमन बताया था। इसके बाद साकिब ने युवती को झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और मेरठ लेकर आ गया। एकता ने अपने सा 20 लाख रुपये के ज्वैलरी और रुपये साथ लेकर आई थी। इसके बाद शाकिब ने 13 मई साल 2019 में एकता की हत्या कर उसकी लाश के टुकड़े-टुकड़े करके गांव के बाहर दबा दी। वहीं एकता का सिर काटकर दूसरी जगह दबा दिया था। पुलिस को 5 जून 2019 में लाश के टुकड़े बरामद हुए लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। इसके बाद 1 जून साल 2020 में पुलिस ने केस का खुलासा करते हुए प्रेमी शाकिब और उसके परिवार के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। ये मामला 26 अक्टूबर साल 2020 का है। मेरठ के लिसाड़ी गेट फातिमा गार्डन कॉलोनी के पास श्मशान में एक बोरे में एक युवती की 17 टुकड़ों में कटी हुई लाश बरामद हुई थी। बोरे से मृतका का सिर गायब था। पुलिस ने मृतका की पहचान करने की कोशिश की लेकिन आज तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। केस आज भी वैसा का वैसा ही है जैसे 2 साल पहले था। हापुड़ अड्डे पर भगत सिंह मार्केट के प्रधान नईम गाजी की भी हत्या कुछ इसी तरह से हुई थी। रुपयों के लेन देन के कारण नईम गाजी को मौत के घाट उतार दिया गया था। वहीं शव के टुकड़े-टुकड़े करके पल्लवपुरम के नाले में फेंक दिया था। बाद में पुलिस को लाश बरामद हुई थी। हालांकि इस केस के सात आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी हो गए थे। ये मामला साल 2016 का है।
Related Articles
CBSE पर बरसीं प्रियंका गांधी, बोलीं- कोरोना काल में परीक्षा के लिए बच्चों को मजबूर करने के लिए जिम्मेदार
Post Views: 544 नई दिल्ली. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि देश में एक बार फिर से बढ़ रहे कोरोना संकट के बीच बच्चों को परीक्षा में बैठने को लेकर विवश करने के लिए सीबीएसई जैसे बोर्ड जिम्मेदार हैं. उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा रद्द की जाए या फिर ऐसी व्यवस्था […]
यूपी में आज से 6 से 8 तक की क्लास ऑफलाइन शुरू
Post Views: 542 यूपी मे करीब छह महीने के अंतराल के बाद मंगलवार से छह से आठवीं तक की ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होंगी।स्कूल सोमवार को फिर से खुलने वाले थे, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद राजकीय शोक घोषित होने के कारण अवकाश घोषित कर दिया गया था। राज्य की राजधानी में […]
यूपी, बिहार समेत 14 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम, अंडमान सागर में आज पहुंचेगा मानसून
Post Views: 704 टाक्टे तूफान गुजर गया, लेकिन मौसम पर इसका असर अब भी साफ देखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्य ऐसे हैं जहां आने वाले दिनों में मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में देश के करीब 14 राज्यों […]