मनोरंजन

आदित्य रॉय कपूर पर आरोप लगते देख बचाव में भाभी विद्या बालन


फिल्म ‘आशिकी 2’ से दर्शकों का दिल जीतने वाले आदित्य रॉय कपूर आज 16 नवंबर को अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। आदित्य ‘आशिकी 2’ के अलावा ‘मलंग’, ”ये जवानी है दीवानी’ , फितूर’, ‘डिय़र जिंदगी’, ‘कलंक’, ‘सड़क 2’ जैसी कई फिल्मों में नजर आए। आदित्य रॉय कपूर ने ‘लंदन ड्रीम्स’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। आदित्य रॉय कपूर अपनी भाभी विद्या बालन की काफी जमती है। एक इंटरव्यू में आदित्य पर आरोप लगते देखकर विद्या बालन अपने देवर के सपोर्ट में खड़ी हो गई थीं। सलमान खान ने भी ‘बिग बॉस’ पहुंचे आदित्य के बारे में कही थी कई बात। विद्या बालन से रेडियो के एक कार्यक्रम में आदित्य रॉय कपूर को लेकर सवाल किया गया। होस्ट ने कहा, ‘कहते हैं कि देवर हमेशा भाभियों की सुन लेते हैं। आदित्य को कभी बोला नहीं है कि मूवी में इतनी दारू मत पीया करो?’ इसपर आदित्य का बचाव करते हुए विद्या बालन ने कहा- क्यों कहां उसने इतनी दारू पी, सिर्फ आशिकी 2 में दारू पीया है। इसके बाद आदित्य की फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ की याद दिलाई गई, इसपर विद्या ने कहा- उसके बाद नहीं पी उन्होंने। होस्ट ने कहा- जब तक दारू नहीं पीते हैं पिक्चर हिट नहीं होती है न य़े सुनकर विद्या बालन हंस पड़ती हैं और कहती हैं- ये बात मैं उससे जरूर कहूंगी। बता दें कि आदित्य रॉय कपूर सिद्धार्थ रॉय कपूर और कुणाल कपूर के भाई हैं। आदित्य ने सलमान खान के साथ ‘लंदन ड्रीम्स’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। आदित्य रॉय ‘बिग बॉस 13’ में गेस्ट बनकर पहुंचे थे। इसी शो पर सलमान ने आदित्य के कुछ राज पूरी दुनिया के सामने खोल दिए थे। सलमान खान ने बताया था कि आदित्य इस फिल्म के सेट पर प्यार में पड़ गए थे। बात यहीं खत्म नहीं हुई, सलमान ने उनसे जुड़े कुछ और मजेदार सीक्रेट सबके सामने खोलकर रख दिए। सलमान खान ने बताया कि उन्होंने आदित्य को सजेस्ट किया कि वह उस लड़की को जाकर किस करें और ऐसा ही उन्होंने किया भी। सलमान उस लड़की का नाम रिवील करने ही वाले थे कि वह रुक गए और इसके बाद दोनों जोर से हंस पड़े।