Latest News मनोरंजन

मशहूर सितारवादक प्रतीक चौधरी का भी कोरोना से निधन,


  1. नई दिल्ली, : देश के जानेमाने सितारवादक प्रतीक चौधरी का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है। 49 साल के प्रतीक चौधरी को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। बीते कई दिन से प्रतीक की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी और वो वेंटिलेटर पर थे। शुक्रवार उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके परिवार में एक हफ्ते में दूसरी मौत है। छह दिन पहले ही प्रतीक के पिता संगीतकार पंडित देवब्रत चौधरी का भी कोरोना वायरस से निधन हो गया था। प्रतीक चौधरी की पत्नी और चार साल की बेटी भी संक्रमित हैं।

प्रतीक चौधरी संगीत के सेनिया घराना से थे। वह दिल्ली विश्वविद्यालय में संगीत विभाग, संगीत एवं ललित कला संकाय में प्रोफेसर थे। प्रतीक के परिवार में पत्नी रूना और बच्चे रायना और अधिराज हैं। प्रतीक के पिता जाने माने सितार वादक देवब्रत चौधरी का बीते सप्ताह शनिवार को कोरोना से निधन हो गया था। पद्मश्री और पद्मभूषण पुरस्कारों से भी सम्मानित देवव्रत चौधरी की मौत की खबर प्रतीक ने ही सोशल मीडिया पर दी थी लेकिन पिता की मौत के छह दिन बाद ही उनको भी कोरोना ने छीन लिया।