चंदौली। जनपद मुख्यालय पर जाम की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन लगने वाले भीषण जाम से आमजन मानस के साथ साथ जिले के अधिकारी भी घंटो फंसकर हलकान हो रहे हैं। इसके अलावा स्थानीय दुकानदारों की दुकानदारी पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है। बावजूद इसके यातायात महमा उसे पटरी पर लाने में सफल नहीं हो पा रहा है। दरसअल सदर तहसील से लगाकर जिला अस्पताल तक की वाहन स्टैंड नहीं होने से सड़क किनारे आड़े-तिरछे खड़े वाहन जाम का मुख्य कारण बन रहे हैं। इससे आए दिन जाम की स्थिति बन रही है और लोगों के साथ जिले के अधिकारी भी जाम में फंसकर घंटों हलकान हो रहे हैं। जाम से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल के बच्चों व एम्बुलेंस को होता है। नगर के अतिव्यस्त मार्ग सदर तहसील से लेकर सकलडीहा रोड पुलिस चौकी तक सुबह से लेकर शाम तक आड़े तिरछे खड़े दुपहिया वाहन व आटो चालकों का कब्जा रहता है। सुबह से ही दोपहर तक बीच सड़क पर आटो खड़ा करके सवारियां बैठते हैं। जिससे जाम की स्थित पैदा हो जा रही है। वही बाइक व साइकिल सवार हलकान हो जा रहे है। सदर तहसील से लगाकर पुलिस चौकी के समीप छोटी पुलिया तक प्रतिदिन जाम की समस्या बनी रहती है। जाम में फंसे लोग यातायात पुलिस व प्रशासन को कोस रहे थे।
Related Articles
चंदौली।राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों के निस्तारण पर चर्चा
Post Views: 502 चंदौली। माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली की अध्यक्षता में सुबह 10.30 बजे से जनपद न्यायाधीश के विश्राम कक्ष में एक बैठक आहूत की गयी। जिसमें श्री ज्ञानप्रकाश शुक्ल अपर जनपद न्यायधीश तृतीय पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, विराग पाण्डेय तहसीलदार पं0 दीनदयाल उपाध्याय नगर, दिग्विजय प्रताप सिंह उपजिलाधिकारी […]
चंदौली। आगामी त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न
Post Views: 450 कमालपुर। कस्बा स्थित पुलिस चौकी पर मोहर्रम और सावन व अन्य त्यौहारों को लेकर रविवार को स्थानीय चौकी प्रांगण में शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष अतुल प्रजापति अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सोशल डिस्टनसिंग के साथ काफी संख्या में व्यापरियों व गणमान्य व्यक्तियों एवं मुस्लिम बन्धु शामिल हुए। इस दौरान थाना […]
चंदौली। मीडिया के सकारात्मक भूमिका पर गोष्ठी आयोजित
Post Views: 158 सकलडीहा। पीजी कॉलेज सकलडीहा में शनिवार को भारतीय समाज पर मीडिया की सकारात्मक भूमिका पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान विकसित भारत के निर्माण में मिडिया के भूमिका पर चर्चा किया। इस दौरान महाविद्यालय प्रशासन की ओर से अतिथियों को मालाफूल पहनाकर स्वागत व सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य […]