चन्दौली। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत धानापुर ब्लाक परिसर एव बरहनी ब्लाक के किसान इंटर कालेज में राज्य सभा सांसद श्रीमती दर्शना सिंह, जिलाधिकारी श्रीमती ईशा दुहन व सैयदराजा विधायक सुशील सिंह की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ। पूरी विधि विधान व मंत्रोच्चार के साथ धानपुर में 55 व बरहनी के किसान इंटर कालेज में 71 जोड़ों का विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सभी वर.वधुओ को जिलाधिकारी श्रीमती ईशा दुहन व सैयदराजा विधायक, ब्लाक प्रमुख धानापुर, जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र सौंपा गया। इसी क्रम में ब्लाक बरहनी के किसान इंटर कालेज में भी 71 जोड़ों का विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया। सभी जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र एव सुखमय जीवन यापन के लिए मंगलकामना/आशीर्वाद दिया गया। ब्लाक बरहनी कार्यक्रम के दौरान राज्य सभा सांसद श्रीमती दर्शना सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अभिमन्यु सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अजीतेंद्र नारायण, समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एव संबंधी अधिकारीगण उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के अंतर्गत सरकार की ओर से प्रति जोड़े के लिए कुल रुपए 51 हजार जिसमें 35 हजार कन्या के खाते में, 10 हजार गृहस्थी का सामान के लिए तथा रुपए 6 हजार विवाह कार्यक्रम संपन्न किये जाने में व्यय किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान ब्लाक प्रमुख अजय सिंह, उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। चकिया प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक परिषद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह मंगलवार 29 नवंबर को ब्लाक मुख्यालय पर 46 जोड़ों की होगी शादी इसमें दो मुस्लिम समुदाय की युगल जोड़े होंगे। जिन्हें मोलबी निकाह की रस्म अदा कराएगें। ब्लॉक में साफ.सफाई कर पूरी तरह विवाह की तैयारी कर ली गई है।
Related Articles
चंदौली। होलिका दहन आज, होली की तैयारी में जुटे लोग
Post Views: 641 चंदौली। होली को लेकर जनपद के विभिन्न बाजारों में काफी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने कपड़े, राशन व खोवा, पनीर व पटाखों की दुकानों पर खरीददारी करते देखे गये। वही पुलिस प्रशासन भी लगातार थानों पर शांति समिति की बैठक कर होली व शबे बरात को लेकर सक्रिय रही। इस बार […]
चंदौली। ब्लाक प्रमुख चुनाव: सपा, भाजपा सहित निर्दल प्रत्याशियों ने किया नामांकन
Post Views: 453 चंदौली। क्षेत्र पंचायत प्रमुख यानी ब्लाक प्रमुख के चुनाव को लेकर सदर ब्लाक मुख्यालय पर गुरुवार को भारी गहमागहमी नजर आयी। इस दौरान सपा उम्मीदवार छाया देवी समेत भाजपा के संजय सिंह बबलू व एक निर्दल उम्मीदवार रवि प्रताप सिंह ने अपना नामांकन किया। इस दौरान ब्लाक पर सपाइयों व भाजपाइयों की […]
चंदौली। दीर्घायु होने की कामना के साथ मना प्रधानमंत्रीका ७१वां जन्मदिन
Post Views: 451 शुक्रवार को सतपोखरी के एक मैरिज लॉन में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के 71 वें जन्मदिन को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की टीम ने बड़े धूम.धाम से मनाया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सैयदराजा व इकबाल अहमद राजू हवारी महामंत्री काशी क्षेत्र भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने संयुक्त रूप से […]