चहनियां। बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं घाट के समीप शिवालय मन्दिर पर निषाद एकता संगठन द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें बाल्मीकि इंटर कालेज द्वारा राज्य स्तरीय व जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले बच्चियों को बलुआ थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने शील्ड देकर सम्मानित किया। बलुआ स्थित बाल्मीकि इंटर कालेज के द्वारा राज्य स्तरीय खेलकुद प्रतियोगिता बस्ती जिला में 27 नवम्बर को आयोजित हुई थी। खो-खो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। जिसमे प्रदेश स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में चंचल साहनी व जिला स्तरीय प्रतियोगिता 200 मीटर की दौड़ में सुष्मिता यादव ने जनपद में स्थान प्राप्त किया है। बतौर मुख्य अतिथि बलुआ इंस्पेक्टर विनय प्रकाश सिंह व विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान सराय पिंकल सिंह ने बच्चियों को शील्ड व प्रोत्साहन राशि देकर समान्नित किया। इस दौरान मुख्य अतिथि बलुआ इंस्पेक्टर विनय प्रकाश सिंह ने कहा कि खेल में हार जीत तो लगा रहता है। खेल में जितने वाला खिलाड़ी हारने वाले से महज एक कदम पीछे रहता है। प्रयास करे कि वह अगले कम्पटीशन में आगे रहे। विशिष्ठ अतिथि प्रधान पिंकल सिंह ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। इस दौरान राहुल साहनी, संस्थापक अरबिंद निषाद, प्रदीप निषाद, नीरज साहनी, घनश्याम साहनी, गोबिंद साहनी, जीवन निषाद, दयाराम निषाद, रमन साहनी, अजीत कुमार, सूरज कुमार, अजय साहनी आदि लोग उपस्थित थे।
Related Articles
चंदौली।सपा प्रत्याशी प्रभुनारायण, जितेन्द्र ने किया नामांकन
Post Views: 527 चंदौली। कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन स्थल शुक्रवार को भारी गहमागहमी से गुल्जार रहा। इस दौरान सकलडीहा विधायक व सपा प्रत्याशी प्रभुनारायण सिंह यादव तथा चकिया से सपा प्रत्याशी जितेंद्र कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। दोनों ही प्रत्याशी सादगी पूर्वक कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रभुनारायण सिंह यादव ने चार […]
UP Board : 10वीं में प्रियांशी और 12वीं में सुभाष ने किया टॉप, यहां देखें पूरी लिस्ट
Post Views: 1,587 UP Board 10th, 12 Result Toppers List 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर रिलीज किए हैं। वहीं, जल्द ही बोर्ड टॉपर लिस्ट की सूची भी […]
चंदौली।वीकेड लाकडाउन का नहीं हो रहा पालन
Post Views: 645 सकलडीहा। सप्ताह में दो दिन कोरोना कफ्र्यू है। इसके बाद भी चोरी छिपे दुकाने खोलकर बेचा जा रहा है। यही नही सकलडीहा अलीनगर तिराहा पर रोज की तरह सब्जी व्यवसाईयों के साथ मीठा, पान, वर्तन, कपड़ा सहित अन्य दुकाने खुली रही। जिसको लेकर लोगो मे दुकानदारो के प्रति नाराजगी रही। वही कोतवाली […]