चहनियां। कस्बा स्थित शिव मंदिर परिसर से दिव्यांग पदयात्रा निकाली गयी। पदयात्रा बाजार भ्रमण करते हुए ब्लाक मुख्यालय परिसर में गोष्ठी में तब्दील हो गयी। इस दौरान एन०एल०आर इंडिया फाउंडेशन के राज्य सामुदायिक पुनर्वास अधिकारी विपिन सिंह ने दिव्यागों को बताया कि हर साल 3 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिव्यांग व्यक्तियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी और 1992 से संयुक्त राष्ट्र के द्वारा इसे अंतरराष्ट्रीय रीति.रिवीज़ के रुप में प्रचारित किया जा रहा है। विकलांगों के प्रति सामाजिक कलंक को मिटाने और उनके जीवन के तौर तरीकों को और बेहतर बनाने के लिये उनके वास्तविक जीवन में बहुत सारी सहायता को लागू करने के द्वारा तथा उनको बढ़ावा देने के लिये साथ ही विकलांग लोगों के बारे में जागरुकता को बढ़ावा देने के लिये इसे हर वर्ष मनाने के लिये इस दिन को खास महत्व दिया जाता है। इस मौके पे जिला दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग के पीयूषमनी एवं दिव्यांग समूह के समन्वय हवालदार यादव ने दिव्यांगजन के अधिकार पे जोर देने की बात कही। इस दौरान साहीन निशा, श्यामसुंदर यादव, अरुन यादव, मुक्तार सिंह, शमशेर सिंह, प्रदीप कुमार, मंशा देवी, अंतिमा देवी, तमन्ना देवी, रामावती देवी, अनुपम सिंह सहित दर्जनों दिव्यांग मौजूद रहे।
Related Articles
रोजगार की जगह अपना झंडा उठवा रही है भाजपा:प्रियंका
Posted on Author Aj Chandauli
Post Views: 362 सकलडीहा। भाजपा देश में धर्म और जाति के नाम पर गरीबो और युवाओं को गुलाम बना रही है। इन्हें रोजगार देने के बजाय इन्हें उसका कर सत्ता में बनी रहना चाहती है। गुरूवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सकलडीहा इंटर कॉलेज में कांग्रेस उम्मीदवार देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना के पक्ष […]
चंदौली।संसदीय समिति की बैठक में सांसदों ने दिये सुझाव
Posted on Author Aj Chandauli
Post Views: 322 मुगलसराय। संसदीय समिति की बैठक डीडीयू मंडल के सभागार में शुक्रवार को आयोजित हुई। बैठक में मंडल क्षेत्राधिकार के सांसदगण ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता सासाराम के सांसद छेदी पासवान द्वारा की गयी। सभी सांसदगण द्वारा जनहित से जुड़े मुद्दे एवं रेल के सर्वांगीण विकास हेतु अपने-अपने सुझावों को रखा गया। […]