चंदौली

चंदौली :धान क्रय केन्द्र का राज्यमंत्री ने किया निरीक्षण


चन्दौली। राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति उ0प्र0 सतीश चंद्र शर्मा का एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम संपन्न हुआ। अपने भ्रमण के दौरान मंत्री द्वारा नवीन कृषि मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध पाई गई। मंत्री द्वारा धान विक्रय कर रहे किसानों से वार्ता में किसानों द्वारा कोई समस्या नहीं बताई गई। किसानों का धान सहूलियत पूर्वक खरीदा जा रहा था। क्रय केंद्रों पर उपलब्ध लेबर उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया व क्रय संबंधित अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। संबंधित क्रय एजेंसियों के प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों के धान क्रय में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। धान क्रय से संबंधित सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें। छोटे किसानों का धान क्रय करने में भी प्राथमिकता दिया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि शासन की मंशानुसार पूरी पारदर्शिता और सहूलियतपूर्वक किसानों के धान की खरीद सुनिश्चित हो। धान क्रय केंद्रों के निरीक्षण के पश्चात मंत्री ने पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी एवं क्रय एजेंसियों के जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में धान क्रय में तेजी लाएं। आवश्यकतानुसार धान क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाये।