चंदौली

चंदौली। संयुक्त जनक्रांति यात्रा को सफल बनाने की अपील


चन्दौली। सपा सरकार बनाने के लिये समाजवादी पार्टी, जनवादी पार्टी सोशलिस्ट, की संयुक्त जनक्रांति यात्रा डॉ० संजय सिंह चौहान के नेतृत्व में बलिया से शुरू होकर 21अगस्त को प्रात:10 बजे जनपद चन्दौली में पहुँचेगी। तिवारीपुर प्रात: 10,30 बजे, मझगांई, नौगढ़ पोखरा पर प्रात: 11 बजे, गांधी पार्क चकिया दोपहर 12.30 बजे, मोहम्मदाबाद दोपहर 12.45 बजे, पचवनियां दोपहर 01 बजे, करनौल मोड़ शहाबगंज दोपहर 2 बजे, सोहदवार दोपहर 2.30 बजे, जठमलपुर मोड़ सैय्यदराजा दोपहर 3 बजे, दुधारी दोपहर 3.30 बजे , फ़ेसुडा दिघवट सायं 4 बजे, नई बाजार सायं 4.30 बजे, सकलडीहा रेलवे स्टेशन सायं 4.45 बजे, सलकडीहा बाजार त्रिमुहानी सायं 5 बजे, ताराजीवनपुर चौराहा सायं 5.30 बजे, मुग़लसराय चकिया तिराहे सायं 6.30 बजे समापन होगा। समाजवादी पार्टी जनपद चन्दौली के सभी सम्मानित नेतागण विशेष आमंत्रित सदस्यगण,पदेन सदस्यगण,वर्तमान/पूर्व सांसद/विधायक गण,जिला प्रदेश/सभी फ्रंटल संगठन के पूर्व/वर्तमान पदाधिकारीगण, सभी जिलापंचायत सदस्यगण, ब्लॉक प्रमुखगण,ग्राम प्रधानगण समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाये। उक्त आशय की जानकारी सत्यनरायन राजभर जिलाध्यक्ष व नफ़ीस अहमद महासचिव ने दी।