चंदौली। पीडि़त कल्याण सेवा संस्था की ओर से सोमवार को नगर के एक लान वाटिका में कंबल वितरण किया गया। इसमें 100 गरीब व बेसहारा को कंबल वितरित किया गया। इस दौरान भाजपा नेता प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा राणा प्रताप सिंह ने कहा कि इस भीषण ठंड में शत.प्रतिशत जरूरतमंद पात्रों का चयन कर उन्हें कंबल वितरण करना महान पुनीत कार्य है। भविष्य में संस्था द्वारा आयोजित किसी भी कार्यक्रम को अपना सहयोग समर्थन प्रदान करने का वादा करता हूं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों को अंगवस्त्र व पुष्पहार से सम्मानित किया गया। इस दौरान देवेंद्र प्रताप सिंह, पंकज मिश्रा, राजू पांडेय, मनीष मिश्रा, डा विवेक सिंह, जगत प्रसाद अग्रहरी, दिनेश तिवारी, दिलीप दुबे, अलख तिवारी, राहुल तिवारी, गुड्डू तिवारी, शैलेंद्र वर्मा, राजेश तिवारी, अशोक जायसवाल, अभय सिंह, अभिषेक जायसवाल, पंकज ओझा, उपेंद्र पांडेय, धीरज श्रीवास्तव, वीरेंद्र तिवारी, सपूर्णनानंद तिवारी लोगों ने संबोधित किया। अध्यक्षता सत्यमूर्ति ओझा तथा संचालन डा० शशिकांत मिश्रा किया।
Related Articles
चंदौली।थानाध्यक्ष के दुव्र्यवहार से नाराज प्रधानों ने सौपा ज्ञापन
Post Views: 368 चहनियां। बलुआ थानाध्यक्ष के द्वारा हसनपुर ग्राम पंचायत ग्राम प्रधान के घर तीन जुलाई की आधी रात को जाकर गाली गलौज किया गया था। जिससे नाराज दर्जनों ग्राम प्रधानों ने बलुआ थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए खंड विकास अधिकारी को पत्रक दिया। वहीं खण्ड विकास अधिकारी ज्वाला प्रसाद ने […]
चंदौली।भाजपाजनों ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात
Post Views: 347 चंदौली। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपाजनों ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। बबुरी प्रतिनिधि के अनुसार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मन की बात कार्यक्रम का 99 संस्करण को भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विधानसभा के बबुरी सेक्टर के बूथ संख्या 319 व 320 […]
उत्कृष्ट कार्य में रेल कर्मचारी सम्मानित
Post Views: 600 मुगलसराय। डीडीयू मंडल मुख्यालय स्थित बाकले जिमखाना क्लब में 67वें रेल सप्ताह समारोह के तहत आयोजित कार्यक्रम में पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा डीडीयू मंडल के सभी विभागों से उत्कृष्ट सेवा हेतु चयनित रेलकर्मियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देते हुए मंडल रेल प्रबंधक […]