चंदौली। भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि सांसद चंदौली व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार डॉक्टर महेंद्रनाथ पाण्डेय के प्रयास से उत्तर प्रदेश की सबसे अच्छी व मंहगी सड़क सकलडीहा विधानसभा में बनने जा रही है। उक्त सड़क चंदौली से सैदपुर है। जिस पर लगभग 397 करोड रूपए से कार्य भी प्रारंभ हो चुका है। इसी तरह दीनदयाल नगर से चहनियां तक सड़क मार्ग के लिए लगभग 73 करोड़ की धनराशि स्वीकृत का संकल्प लिया है। उन्होंने आगे कहा कि कचमन व भोजापुर में रेलवे ओवरब्रिज सहित अन्य विकास कार्यो के लिए माननीय मंत्री जी द्वारा 8 जनवरी को जनपद मुख्यालय पर लोक निर्माण विभाग द्वारा आयोजित लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में सर्वाधिक सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र में लोकार्पण व शिलान्यास का कार्य पूर्ण हुआ। मंत्री जी के प्रयास से सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे है। इसके लिए क्षेत्र के आम जनमानस द्वारा सांसद व मंत्री जी को बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि इन सभी कार्यों को करके सांसद डॉ महेंद्रनाथ पाण्डेय ने विकासपुरुष की परिभाषा को परिभाषित कर दिया है। उन्होंने कहा कि डा० महेन्द्रनाथ पांडेय जनपद व प्रदेश के विकास के लिए दिनरात प्रत्यनशील है।
Related Articles
चन्दौली। तहसील में राष्ट्रीय लोक अदालत पर चर्चा
Post Views: 291 चंदौली। जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली के निर्देश पर अपर जनपद न्यायाधीश/ पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली श्री ज्ञान प्रकाश शुक्ला के द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं लीगल एड क्लीनिक के संबंध में तहसील सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सदर तहसील के […]
चंदौली। युवाओं का हौसला आफजाई कर रहे मनोज डब्लू
Post Views: 461 धानापुर। सैयदराजा विधानसभा को शहीदी धरती कहा जाता है। धानापुर और सैयदराजा का इतिहास आजादी की गाथाओं से ओत-प्रोत रहा है। शायद यह भी एक वजह है कि यहां के युवाओं में सेना भर्ती को लेकर खासा उत्साह भी देखा जाता है। सुबह हो या शाम अपने पैरों की थाप से सड़कों […]
चंदौली। भाजपा मंडल अध्यक्ष का स्वागत
Post Views: 434 चन्दौली। युवा क्षेत्र पंचायत सदस्य और भाजपा सेक्टर संयोजक शहाबगंज अरुण कुमार गुप्ता के आवास पर शहाबगंज ब्लॉक के नवनिर्वाचित भाजपा मंडल अध्यक्ष अवधेश सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से स्वागत एवम माल्यार्पण किया गया। वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल प्रभारी प्रमोद चौबे और कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि […]