सकलडीहा। कोतवाली में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें तहसीलदार विकासधर दुबे व कोतवाल अनिल कुमार पांडेय फरियादियों से रूबरू हुए। इस दौरान कुल सात फरियादियों ने प्रार्थना पत्र दिया। मौके पर मात्र एक का ही निस्तारण हो सका। सभी शिकायती पत्र राजस्व से संबंधित रहे। तहसीलदार विकासधर दुबे ने कहा कि आमलोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले। राजस्व सम्बन्धी मामलों को टीम बनाकर निस्तारण कराया जा रहा है। वही जहाँ पुलिस की जरूरत है। वहाँ राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर निस्तारण पर जोर दिया जा रहा है। कहा कि समाधान दिवस में सात मामले आये जिसमे एक का निस्तारण किया गया। शेष शिकायती पत्रों को सम्बन्धित विभाग को निर्धारित अवधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया है। नवागत तहसीलदार ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता शासन के मंशानुरूप लोगो की समस्याओं का त्वरित निस्तारण है। नालीएचकरोड व राजस्व के मामलों का टीम बनाकर निस्तारण किया जायेगा। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय, भूपेश कुशवाहा, शिवकुमार गिरी, लेखपाल संजीव सिंह, प्रदीप सिंह, विकास गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Related Articles
चंदौली। आधे घंटे की बारिश से मार्गो पर भरा पानी
Post Views: 520 सकलडीहा। इसे विडम्बना कहे या विभागीय अधिकारियों की लापरवाही। एक साल बाद भी कस्बा की मुख्य सड़क का निर्माण तो दूर नाला निर्माण भी पूरा नही हो पाया। रविवार की सुबह हुई आंधे घंटे की बारिश में सकलडीहा कस्बा से लेकर सड़क झील के रूप में तब्दील हो गया। इसके बाद भी […]
चंदौली। पीडि़त के परिजनों को दिया सहयोग का भरोसा
Post Views: 657 पड़ाव। गत अगस्त को पुलाव शहीद मजार के पास भुपौली मार्ग पर हादसा में बहादुरपुर पड़ाव चंदौली की रहने वाली आलिया का पैर दुर्घटना में क्षतिग्रस्त होने के कारण डॉक्टर ने काट दिया है। जब इस बात की जानकारी प्रमुख समाज सेवी व किसान अगरबत्ती के प्रबंधक मोहम्मद शाहजहां को हुई तो […]
चंदौली।व्यापार की प्रगति आपसी समन्वय पर निर्भर:सतीश जिंदल
Post Views: 975 मुगलसराय। चंधासी कोल मण्डी व्यवसायियों की एक बैठक सीसीटीए के अध्यक्ष सतीश जिंदल की अध्यक्षता में बुधवार को सम्पन्न हुई। बैठक में व्यापारियों ने जीएसटी विभाग द्वारा कई निर्देेश दिये जाने को लेकर असमंजस की स्थिति उत्पन्न होने पर विचार विमर्श किया। बैठक में अध्यक्ष ने कहाकि जीएसटी विभाग के लोग कई […]