सकलडीहा। सकलडीहा चौराहे पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा, नागालैंड में भाजपा की जीत पर ढोल नगाड़ा बजाकर मिठाई बांटकर विजय जुलूस निकाल कर जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि आज देश के पूर्वोत्तर राज्यों में भी मोदी जी के नेतृत्व में कमल खिल गया है। आम जनमानस का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ रहा है त्रिपुरा व नागालैंड की जनता ने विकास को स्वीकार किया है। आज मोदी जी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना साकार हो रहा हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पार्टी को निरंतर सफलता मिल रहा है। जहां पर जिस क्षेत्र से पार्टी को उम्मीद भी नहीं रहती है वहां भी वह परचम लहरा रही है। इससे यह साबित हो रहा है कि देश की जनता मोदी जी के नेतृत्व को पसंद कर रही है। और चुनाव में पार्टी को जीताकर प्रदेश का बागडोर सौंप रही है। पार्टी भी उनकी मांगों को पूरा करते हुए विकास के राह पर चल रही है। इस दौरान रामसुंदर चौहान, अरुण मिश्रा, शैलेंद्र पाण्डेय, विजय गुप्ता, सौरभ सिंह, रतेंद्र राजभर, रमाशंकर खरवार, शेरू पाठक, मोनू, संतोष राजभर, दीपक सिंह, अमित सैनी, पूनम चौहान, विजय गुप्ता सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
Related Articles
चंदौली।एसपी ने कोतवाली बूथ का किया निरीक्षण
Post Views: 500 सकलडीहा। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार शुक्रवार की भोर मे तीन बजे कोतवाली में और बूथ पर पैदल पहुंचकर औचक जांच पड़ताल किया। एसपी को अचानक आने से कोतवाली में खलबली मच गया। पुलिस कर्मियों की मौजूदगी और सतर्क रहने पर संतुष्टि जाहिर करते हुए वापस लौट गये। अपराध और कानून व्यवस्था को […]
चन्दौली। गड्डा मुक्त सड़क को आईना दिखा रहा चहनिया मार्ग
Post Views: 548 चन्दौली। जनपद के प्रमुख मार्गों में शुमार मुगलसराय भुपौली चहनियां मार्ग एक दशक से अधिक समय से अपनी दुर्दशा पर खून के आंसू बहा रहा है। लेकिन कोई भी जनप्रतिनिधि या प्रशासनिक अमला इसकी सुधि लेने को तैयार नहीं दिखाई दे रहा है। जिस कारण यह प्रमुख मार्ग वर्षो से जगह – […]
चंदौली। डीआईओएस ने लिया बोर्ड परीक्षा की तैयारियों का जायजा
Post Views: 694 चंदौली। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हो रही हैं जो 12 अप्रैल तक चलेगी। अबकी बार हाईस्कूल के 32558 तथा इंटरमीडिएट के 27163 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इस तरह यूपी बोर्ड परीक्षा में 59721 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसे देखते हुए परीक्षा को सकुशल संचालन […]