Latest News करियर राष्ट्रीय

SSC GD Constable Result: आयोग आज कर सकता है कॉन्स्टेबल रिजल्ट की घोषणा, 4 लाख होंगे शॉर्टलिस्ट


  1. SSC GD Constable Result 2023 Live: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन द्वारा पैरामिलिट्री फोर्सेस (BSF, CISF, CRPF, SSB, ITBP, AR और SSF) में कॉन्स्टेबल/राइफलमैन के 50 हजार से अधिक पदों पर सीधी भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के नतीजों की घोषणा का इंतजार समाप्त ही नहीं हो रहा है। इसमें सम्मिलित 30 लाख से अधिक कैंडीडेट्स 15 अप्रैल से शुरू होने वाली पीईटी/पीएसटी के मद्देनजर सोशल मीडिया पर मांग कर रहे हैं कि नतीजे जल्द से जल्द घोषित हों। इस बीच माना जा रहा है कि कमर्चारी चयन आयोग द्वारा एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2023 की घोषणा आज यानी बुधवार, 5 अप्रैल को कर सकता है। आयोग द्वारा एसएससी जीडी रिजल्ट 2023 के अंतर्गत ऐसे उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी किए जाएंगे, जिन्हें अगले चरण PET/PST 2023 के क्वालिफाई घोषित किया गया है। एसएससी द्वारा इन उम्मीदवारों के रोल नंबर की लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in पर जारी की जाएगी।
  • 02:22 PM, 05 Apr 2023

    SSC GD Result 2023 LIVE: 4 लाख होंगे शॉर्टलिस्ट

    कर्मचारी चयन आयोग द्वारा घोषित रिक्तियों (50 हजार) की संख्या से 8 गुना यानी 4 लाख उम्मीदवारों को फिजिकल के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाना है।

  • 12:48 PM, 05 Apr 2023

    SSC GD Result 2023 LIVE: 15 अप्रैल से होना है फिजिकल

    जिन उम्मीदवारों को एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2023 में उत्तीर्ण घोषित किया जाएगा उनके लिए फिजिकल का आयोजन 15 अप्रैल से किया जाना है।

  • 11:59 AM, 05 Apr 2023

    SSC GD Result 2023 LIVE: नतीजे शाम 6 बजे बाद संभव

    आमतौर पर एसएससी विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम शाम को ही करता रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि एसएससी जीडी रिजल्ट 2023 की भी घोषणा शाम 6 बजे के बाद की जा सकती है।

  • 09:52 AM, 05 Apr 2023

    SSC GD Result Constable 2023 Live: आज हो सकती है नतीजों की घोषणा

    कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कॉन्स्टेबल (जीडी) रिजल्ट की घोषणा आज, 5 अप्रैल को की जा सकती है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

  • 07:46 AM, 05 Apr 2023

    SSC GD Constable Result 2023 Live: जीडी रिजल्ट की घोषणा आज संभव, इन स्टेप में देखें रोल नंबर

    कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित जीडी कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा 2022 का परिणाम आज, 5 अप्रैल 2023 को घोषित किया जा सकता है। कैंडीडेट्स अपना रोल नंबर आयोग की वेबसाइट, ssc.nic.in पर रिजल्ट सेक्शन में देख पाएंगे।

  • 06:39 AM, 05 Apr 2023

    SSC GD Result 2023 Live: क्या आज घोषित होंगे परिणाम?

    तमाम संभवनाओं के बीच उम्मीद की जा रही है कि कर्मचारी चयन आयोग जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा 2022 के अंतर्गत लिखित परीक्षा परिणाम आज, 5 अप्रैल 2023 को घोषित कर सकता है।

  • 06:02 AM, 05 Apr 2023

    SSC GD Result 2023 LIVE: रिजल्ट हुई देरी, लाखों उम्मीदवार असमंजस में

    एसएससी द्वारा जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2023 की घोषणा को लेकर कोई अपडेट जारी न होने से लाखों उम्मीदवार असमंजस में हैं। 15 अप्रैल से शुरू होने वाले फिजिकल के मद्देनजर उम्मीदवार समझ नहीं पा रहे हैं कि यदि परिणाम आज, 5 अप्रैल को घोषित हो जाते हैं तो पीईटी की तैयारी के लिए उन्हें 10 दिन का भी समय नहीं मिलेगा।

  • 08:23 PM, 04 Apr 2023

    SSC GD Result 2023 Live: आयोग की तरफ से कोई अपडेट नहीं

    एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2023 को लेकर उम्मीदवारों का इंतजार फिलहाल समाप्त नहीं हुआ है। कर्मचारी चयन आयोग ने नतीजों पर कोई भी अपडेट फिलहाल जारी नहीं किया है।

  • 06:53 PM, 04 Apr 2023

    SSC GD Result 2023 LIVE: क्या घोषित हो गया जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट? काम नहीं कर रही एसएससी की वेबसाइट

    एसएससी द्वारा जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट की घोषणा कभी भी की जा सकती है और रोल नंबर आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in पर जारी होंगे। हालांकि, इस बीच वेबसाइट काम नहीं कर रही है। ऐसा आमतौर पर तब होता है जबकि अत्यधिक संख्या में यूजर्स एक साथ विजिट करें।

  • 06:39 PM, 04 Apr 2023

    SSC GD Result 2023 Live: किसी भी समय आ सकता है परिणाम

    लगातार बढ़ रहे इंतजार और 15 अप्रैल से शुरू होने वाले पीईटी के मद्देनजर एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम अब कभी भी घोषित कर सकता है।

  • 05:45 PM, 04 Apr 2023

    SSC GD Result 2023 Live Updates: देर शाम आ सकता है परिणाम

    स्टाफ सेलेक्शन कमीशन द्वारा पहले जारी किए गए नतीजों के पैटर्न को देखें तो जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट की घोषणा आज, 4 अप्रैल 2023 को देर शाम की जा सकती है।

  • 04:37 PM, 04 Apr 2023

    SSC GD Result 2023 LIVE: ssc.nic.in पर जारी होंगे रोल नंबर

    उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2023 घोषित होने के बाद उम्मीदवारों के रोल नंबर आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in पर जारी होंगे।

  • 03:48 PM, 04 Apr 2023

    SSC GD Constable Result 2023 LIVE: ’10 दिन में नही हो सकती है फिजिकल की तैयारी’

    एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2023 की घोषणा की इंतजार और 15 अप्रैल से शुरू होने वाले फिजिकल राउंड को देखते हुए उम्मीदवारों का कहना है कि पीईटी की तैयारी 10 दिन में नहीं हो सकती है।

  • 03:12 PM, 04 Apr 2023

    SSC GD Constable Result 2023: अब PET को आगे बढ़ाने की है मांग

    ऐसे में जबकि एसएससी द्वारा कॉन्स्टेबल (जीडी) रिजल्ट 2023 पर आज यानी मंगलवार, 4 अप्रैल (दोपहर 3 बजे तक) कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है और फिजिकल शुरू होने में सिर्फ 11 दिन रह गए हैं तो अब उम्मीदवार पीईटी की डेट आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। पूरी खबर इस लिंक से पढ़ें।

  • 02:30 PM, 04 Apr 2023

    SSC GD Result 2023 LIVE: इतने मार्क्स होने पर ही होंगे क्वालिफाई

    कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जनरल कटेगरी में कम से कम 30 फीसदी, ओबीसी और इडब्ल्यूएस कटगरी में 25 फीसदी और अन्य के लिए न्यूनतम 20 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को ही पीईटी के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

  • 01:27 PM, 04 Apr 2023

    SSC Constbale GD Result 2023 LIVE: क्वालिफाई लिस्ट ssc.nic.in पर

    उम्मीदवारों चयन सूची में अपना रोल नंबर देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in पर विजिट करना होगा और फिर रिजल्ट सेक्शन में जाना है। फिर कॉन्स्टेबल जीडी टैब पर क्लिक करना होगा, जहां तिथि के साथ रिजल्ट लिंक एक्टिव होगा।

  • 01:05 PM, 04 Apr 2023

    SSC GD Result 2023 LIVE: आज कभी भी घोषित हो सकता है जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट, तैयार रखें रोल नंबर

    15 अप्रैल से शुरू होने वाले पीईटी/पीएसटी के मद्देनजर माना जा रहा है कि कर्मचारी चयन आयोग एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2023 की घोषणा आज, 4 अप्रैल 2023 को कभी भी कर सकता है।

  • 12:13 PM, 04 Apr 2023

    GD Result 2023 SSC LIVE: 15 अप्रैल से होना है फिजिकल

    जिन उम्मीदवारों को एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2023 में सफल घोषित किया जाएगा, उनके लिए पीईटी का आयोजन 15 अप्रैल से किया जाएगा।

  • 11:32 AM, 04 Apr 2023

    SSC Constable GD Result 2023 LIVE: लाखों उम्मीदवारों का इंतजार जल्द ही होगा समाप्त

    एसएससी कॉन्स्टेबल (जीडी) रिजल्ट 2023 का इंतजार देश भर के लाखों उम्मीदवारों को है। ये उम्मीदवार सोशल मीडिया के माध्यम से परिणाम जल्द घोषित करने की मांग कर रहे हैं।

  • 10:52 AM, 04 Apr 2023

    SSC GD Result 2023 LIVE: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट आज इतने बजे तक संभव

    कर्मचारी चयन आयोग द्वारा अन्य परीक्षाओं के लिए जारी नतीजों के पैटर्न को देखें तो यदि परिणाम आज, 4 अप्रैल को घोषित किया जाता है तो यह देर शाम तक आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित हो सकता है।

  • 09:32 AM, 04 Apr 2023

    SSC GC Result 2023 LIVE: जीडी रिजल्ट के लिए ट्वीटर आंदोलन, इन मीम्स से जानें उम्मीदवारों की स्थिति

    जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट की घोषणा का इंतजार लाखों कैंडीडेट्स को है। कई उम्मीदवार सोशल मीडिया पर मीम शेयर करके अपनी स्थिति आयोग से लेकर पीएमओ तक को बता रहे हैं:-

  • 08:59 AM, 04 Apr 2023

    SSC GD Result 2023 LIVE: 4 लाख होंगे क्वालिफाई पीईटी के लिए

    कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक घोषित रिक्तियों की संख्या से 8 गुना उम्मीदवारों को पीईटी के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, यानी 4 लाख।

  • 08:20 AM, 04 Apr 2023

    SSC GD Result 2023 LIVE: इन स्टेप में देखें रोल नंबर

    उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर पीईटी के लिए क्वालिफाई घोषित किए गए कैंडीडेट्स की लिस्ट में देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने के बाद रिजल सेक्शन में जाना होगा और फिर कॉन्स्टेबल जीडी टैब क्लिक करना होगा। इसके बाद परिणाम का लिंक आज की तारीख के समक्ष एक्टिव होगा, जिसके माध्यम से उम्मीदवार अपना रोल नंबर ओपेन हुई पीडीएफ फाइल में सर्च करके देख सकेंगे।

  • 07:35 AM, 04 Apr 2023

    SSC GD Result 2023 LIVE: आज हो सकती है रिजल्ट की घोषणा, उम्मीदवार 10 दिन करें फिजिकल की तैयारी

    देश भर से 30 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2023 की घोषणा आज की जा सकती है। इसके बाद उम्मीदवारों को 15 अप्रैल से शुरू होने वाले फिजिकल की तैयारी में सिर्फ 10 दिन मिलेंगे।

  • 06:48 AM, 04 Apr 2023

    SSC GD Constable Result 2023 LIVE: ‘आयोग के अधिकारी बताएं 10 दिन कैसे करें फिजिकल की तैयारी’

    एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2023 का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवार सोशल मीडिया के माध्यम से सवाल पूछ रहे हैं कि कर्मचारी चयन आयोग के अधिकारी बताएं कि 10 दिन में फिजिकल की तैयारी कैसे करें। बता दें कि यदि परिणाम आज, 4 अप्रैल को ही घोषित होगा तो सफल उम्मीदवारों को सिर्फ 10 दिन मिलेंगी फिजिकल की तैयारी के लिए।

  • 06:02 AM, 04 Apr 2023

    SSC Constable GD Result 2023 LIVE: क्या फिजिकल तैयारी के मिलेंगे सिर्फ 10 दिन?

    एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2023 की घोषणा, जैसा कि उम्मीद की जा रही थी, सोमवार, 3 अप्रैल को न होने से कैंडीडेट्स सोशल मीडिया के माध्यम से सवाल पूछ रहे हैं कि यदि आज, 4 अप्रैल को परिणाम घोषित होते हैं तो क्या फिजिकल की तैयारी के लिए सिर्फ 10 दिन मिलेंगे? बता दें कि एसएससी ने अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) का आयोजन 15 अप्रैल से किए जाने की घोषणा की है।

  • 08:28 PM, 03 Apr 2023

    SSC GD Result Constable 2023 LIVE: 14 फरवरी तक हुई थी परीक्षाएं

    एसएससी ने जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा 2022 का आयोजन 10 जनवरी से 14 फरवरी तक किया था। इसके बाद आयोग ने प्रोविजिनल आंसर-की 18 फरवरी को जारी करते हुए उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को 25 फरवरी तक आमंत्रित किया था।

  • 07:49 PM, 03 Apr 2023

    SSC Constable GD Result 2023 LIVE: फिजिकल शुरू होने में 12 दिन बाकी

    कर्मचारी चयन आयोग ने BSF, CISF, CRPF, SSB, ITBP, AR और SSF में कॉन्स्टेबल/राइफलमैन के कुल 50,187 पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत सेकेंड राउंड में होने वाले फिजिकल की तिथि 15 अप्रैल से निर्धारित की है, यानी शुरू होने में बस 12 दिन शेष है।

  • 07:01 PM, 03 Apr 2023

    SSC GD Constable Result 2023 LIVE: ऐसे देखें रोल नंबर

    अपना रोल नंबर पीईटी के लिए क्वालिफाई किए उम्मीदवारों की लिस्ट में देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in पर रिजल्ट सेक्शन में जाना होगा। यहां आज की तिथि के साथ लिंक एक्टिव होगा, जिस क्लिक करके ओपेन हुई पीडीएफ फाइल में रोल नंबर सर्च कर सकेंगे।

  • 06:22 PM, 03 Apr 2023

    SSC GD Result 2023 LIVE: काम नहीं कर रही आधिकारिक वेबसाइट

    एसएससी जीडी रिजल्ट 2023 का इंतजार लाखों उम्मीदवारों को है। परिणाम के इंतजार के बीच कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट अब खुलनी बंद हो गई है।

  • 05:42 PM, 03 Apr 2023

    SSC GD Result 2023 LIVE: इतने बजे आ सकता है परिणाम

    कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आमतौर पर विभिन्न परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा देर शाम की जाती है। इस क्रम में माना जा रहा है कि आयोग एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2023 भी रात 10 बजे के बाद जारी कर सकता है।

  • 04:34 PM, 03 Apr 2023

    SSC GD Constable Result 2023 LIVE: 15 अप्रैल से 4 लाख कैंडीडेट्स के लिए पीईटी

    आयोग ने अगले चरण पीईटी/पीएससी की तारीखों का एलान कर दिया है। शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षा का आयोजन 15 अप्रैल से होगा, जिसके लिए 4 लाख कैंडीडेट्स क्वालिफाई करेंगे।

  • 04:18 PM, 03 Apr 2023

    SSC GD Constable Result 2023 LIVE: क्वालिफाई के लिए चाहिए इतनें अंक

    पीईटी/पीएसटी के लिए क्वालिफाई घोषित किए जाने के लिए सामान्य उम्मीदवारों को कम से कम 30 फीसदी मार्क्स प्राप्त करने होंगे। वहीं, OBC/EWS उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम कट-ऑफ 25 फीसदी और अन्य के लिए 20 फीसदी है।

  • 03:56 PM, 03 Apr 2023

    SSC Constable GD Result 2023 LIVE: 4 लाख होंगे क्वालिफाई

    एसएससी द्वारा 4 लाख कैंडीडेट्स को पीईटी के लिए सफल घोषित किया जाना है। आयोग ने रिक्तियों की संख्या (50 हजार) से 8 गुना (4 लाख) उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किए जाने की घोषणा की है।

  • 03:43 PM, 03 Apr 2023

    SSC GD Constable Result 2023 LIVE: जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट ऐसे करें चेक

    उम्मीदवारों को अपना परिणाम देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in पर एक्टिव किया जाए। उम्मीदवार वेबसाइट पर लिंक एक्टिव होने के बाद रिजल्ट सेक्शन में जाना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को आज की तारीख के समक्ष एक्टिव किए जाने वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।

  • 03:34 PM, 03 Apr 2023

    SSC GD Result 2023 LIVE: कभी भी आ सकता है जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट

    स्टाफ सेलेक्शन कमीशन कभी भी घोषित कर सकता है लिखित परीक्षा परिणाम। परीक्षा में सम्मिलित 30 लाख कैंडीडेट्स को है नतीजों का इंतजार। आधिकारिक सूचना के लिए बने रहें इस पेज पर।