News TOP STORIES उड़ीसा उत्तर प्रदेश छत्तीसगढ़ झारखंड नयी दिल्ली पंजाब पटना बंगाल बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

Lok Sabha Election : दोपहर एक बजे तक देश में 36.73 फीसदी, मतदान सचिन तेंदुलकर सुनील शेट्टी रितिक रोशन ने डाला वोट


नई दिल्ली। सात चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 का पांचवें चरण में आज यानी 20 मई को आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान है। इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की सात, ओडिशा की पांच, बिहार की पांच, झारखंड की तीन, जम्मू कश्मीर की एक, लद्दाख की एक सीट पर वोटिंग है।

पांचवें चरण में कई बड़े दिग्गजों की चुनावी प्रतिष्ठा दांव पर है। इनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, राहुल गांधी, चिराग पासवान, राजीव प्रताप रूडी, रोहिणी आचार्य,उमर अब्दुल्ला और पीयूष गोयल जैसे दिग्गज शामिल हैं। पांचवें चरण के साथ कुल 428 सीटों पर चुनाव संपन्न हो जाएगा।

20 May 20242:08:20 PM

Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: बिहार के एक गांव में ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार

LIVE Voting Lok Sabha Election 2024: छपरा। सारण लोकसभा क्षेत्र के गड़खा (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र के माला गांव में ग्रामीणों ने वोट का बहिष्कार कर दिया। ग्रामीण गांव में नाला निर्माण नहीं होने से आक्रोशित थे।

20 May 20242:04:51 PM

Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: ‘राजा भैया’ ने किया मतदान

LIVE Voting Lok Sabha Election 2024: प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश में जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के नेता रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

20 May 20242:03:27 PM

Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: संजय दत्त, अरबाज खान ने किया मतदान

LIVE Voting Lok Sabha Election 2024: मुंबई में वोटिंग जारी है। इसी बीच अभिनेता संजय दत्त ने एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं सबसे अपील करता हूं कि सब लोग वोट जरूर करें। अभिनेता जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह, अभिनेता-निर्देशक अरबाज खान ने भी वोट डाला।

20 May 20241:38:47 PM

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voting: देश में दोपहर एक बजे तक 36.73 फीसदी वोटिंग

LIVE Voting Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान जारी है। महाराष्ट्र में मुंबई में जहां फिल्मी सितारे वोटिंग करने के बाद सभी से मतदान की अपील कर रहे हैं। वहीं जम्मू कश्मीर के बारामूला और लद्दाख लोकसभा सीट पर भी वोटिंग चल रही है। चुनाव आयोग के अनुसार देश में दोपहर एक बजे तक 36.73 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

दोपहर एक बजे तक राज्यवार मतदान प्रतिशत

  • उत्तर प्रदेश 39.55
  • ओडिशा 35.31
  • जम्मू कश्मीर 34.79
  • झारखंड 41.89
  • पश्चिम बंगाल 48.41
  • बिहार 34.62
  • महाराष्ट्र 27.78
  • लद्दाख 52.02

20 May 20241:26:53 PM

Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: अभिनेता राकेश रोशन ने किया मतदान

LIVE Voting Lok Sabha Election 2024: निर्माता और निर्देशक राकेश रोशन और अभिनेता ऋतिक रोशन ने लोकसभा 2024 के पांचवें चरण के लिए अपना वोट डाला।

20 May 20241:21:50 PM

LIVE Voting Lok Sabha Election 2024: अभिनेता सुनील शेट्टी ने किया मतदान, कही ये बात

Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: अभिनेता सुनील शेट्टी ने लोकसभा 2024 के पांचवें चरण के लिए अपना वोट डाला। मुंबई के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद उन्होंने सभी से वोट डालने की अपील की।

20 May 20241:16:11 PM

LIVE Voting Lok Sabha Election 2024: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और बेटे अर्जुन ने डाला वोट

Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: मुंबई। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

20 May 202412:51:48 PM

LIVE Voting Lok Sabha Election 2024: फिल्म अभिनेता इमरान हाशमी ने डाला वोट

Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: मुंबई। अभिनेता इमरान हाशमी ने एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला।

20 May 202412:44:17 PM

LIVE Voting Lok Sabha Election 2024: शाबाना आजमी ने वोट डाला, कहा-मतदान सबकी जिम्मेदारी

Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: मुंबई। मतदान करने के बाद अभिनेत्री शबाना आजमी ने कहा, “यह हर नागरिक का सबसे बड़ा हक है और सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। मैं सबसे अपील करती हूं कि वोट जरूर दें।

#

20 May 202412:33:12 PM

Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: वोट नहीं दिया तो शिकायत करने का कोई अधिकारी नहीं: मनोज वाजपेयी

LIVE Voting Lok Sabha Election 2024: मुंबई। वोट डालने के बाद अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कहा, यह सबसे बड़ा त्योहार है और सभी को वोट करना चाहिए क्योंकि आपको 5 साल बाद यह मौका मिलेगा। अगर आपने वोट नहीं दिया है तो आपको शिकायत करने का कोई अधिकार नहीं है।

20 May 202412:26:51 PM

LIVE Voting Lok Sabha Election 2024: माथे के तिलक से बड़ा है लोकतंत्र का ‘तिलक’, बोले अनुपम खेर

Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: मुंबई में मतदान जारी है। इसी बीच मतदान के बाद अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि आज हम सबको ये पर्व मनाने का मौका मिला है तो हमें बाहर आकर वोट करना चाहिए, ताकि 5 साल तक हमें किस तरह की सरकार चाहिए और कैसी व्यवस्था चाहिए, ये हम तय कर सकें। उन्होंने कहा कि अंगुली पर लगा स्याही का तिक माथे के तिलक से भी बड़ा है।

20 May 202412:19:36 PM

LIVE Voting Lok Sabha Election 2024: मजबूती से खड़ा है इंडी गठबंधन, बोले दिग्विजय सिंह

पटना। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह कहते हैं, “हमारा भारतीय गठबंधन मजबूती से खड़ा है और बहुत बड़ी संख्या में दलित, गरीब, किसान भाजपा के विरोध में सामने आए हैं।

20 May 202412:13:57 PM

LIVE Voting Lok Sabha Election 2024: अभिनेता अनिल कपूर ने डाला वोट, फिर कही ये बात

Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: मुंबई में मतदान जारी है। सुबह से ही कई फिल्मी अभिनेता अभिनेत्री मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं। इसी बीच अभिनेता अनिल कपूर ने मतदान करने के बाद कहा कि मैंने अपना वोट डाल दिया है। सभी लोगों को वोट डालना चाहिए।

#WATCH मुंबई: अभिनेता अनिल कपूर ने कहा, “”आज खुशी का दिन है, हम सभी नागरिकों वोट करना चाहिए।” https://t.co/FdDeg256dq pic.twitter.com/1dloD8bj41

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2024

20 May 202412:11:55 PM

LIVE Voting Lok Sabha Election 2024: मतदान करने के बाद क्या बोले विवेक ओबेरॉय?

LIVE Lok Sabha Election 2024: अपना वोट डालने के बाद फिल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि गर्मी की स्थिति के कारण मुंबईकर वोट डालने के लिए बाहर नहीं आएंगे। लोग निश्चित रूप से बाहर आएंगे और वोट देने के अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। मैं सभी से अनुरोध कर रहा हूं कि वे मतदान करें।

20 May 202412:01:21 PM

Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: हुगली सीट पर बीजेपी प्रत्याशी और टीएमसी कार्यकर्ताओ में झड़प

LIVE Voting Lok Sabha Election 2024: पश्चिम बंगाल में मतदान जारी है। इसी बीच हुगली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी और TMC कार्यकर्ताओं के बीच कथित रूप से झड़प हुई।

20 May 202411:39:48 AM

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voting: सुबह 11 बजे तक 23.66 फीसदी मतदान

LIVE Voting Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान जारी है। ओडिशा, महाराष्ट्र सहित जम्मू कश्मीर के बारामूला और लद्दाख लोकसभा सीट पर भी मतदान जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार देश में सुबह 11 बजे तक 23.66 फीसदी मतदान हो चुका है।

सुबह 11 बजे तक राज्यवार मतदान प्रतिशत

  • उत्तर प्रदेश 27.76
  • ओडिशा 21.07
  • जम्मू कश्मीर 21.37
  • झारखंड 26.18
  • पश्चिम बंगाल 32.70
  • बिहार 21.11
  • महाराष्ट्र 15.93
  • लद्दाख 27.87

20 May 202411:31:51 AM

Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: आदित्य ठाकरे ने डाला वोट

LIVE Lok Sabha Election 2024: शिवसेना (UBT) विधायक आदित्य ठाकरे ने मुंबई के एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला।

20 May 202411:29:12 AM

Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: ‘400 पार सफल होगा’, हेमा मालिनी ने किया दावा

LIVE Lok Sabha Election 2024:मुंबई। मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी ने मतदान के बाद कहा कि बड़ी संख्या में लोग वोट करने आ रहे हैं। 400 पार का नारा सफल होगा।

20 May 202411:14:25 AM

LIVE Lok Sabha Election 2024: छिटपुट हिंसा के बीच बंगाल की सात सीटों पर मतदान जारी

Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में बंगाल में छिटपुट हिंसा के बीच सात सीटों पर मतदान चल रहा है। चुनाव आयोग सूत्रों के मुताबिक सुबह 9 बजे तक 15.35 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसी बीच बनगांव में भाजपा नेताओं पर हमले की घटना सामने आई है। आरोप त्तृणमूल कांग्रेस पर लगा है।

बीजेपी प्रत्याशी के विरोध में लगे नारे

वहीं बैरकपुर के बीजपुर इलाके में भाजपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह के खिलाफ गो बैक के नारे लगाए गए। उलबेरिया के बगनान इलाके में भी भाजपा कार्यकर्ताओं को मारा-पीटा गया। बनगांव में भाजपा नेताओं पर हमले की घटना सामने आई है। आरोप टीएमसी पर लगा है। वहीं बैरकपुर के बीजपुर इलाके में भाजपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह के खिलाफ गो बैक के नारे लगाए गए। उलबेरिया के बगनान इलाके में भी भाजपा कार्यकर्ताओं को मारा-पीटा गया।

20 May 202410:54:09 AM

LIVE Lok Sabha Election 2024: गायक कैलाश खैर ने वोट डालने के बाद क्या कहा?

Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: मुंबई गायक कैलाश खैर ने भी मतदान किया। मतदान करने के बाद गायक कैलाश खैर ने कहा, “मैं बोलना चाहता हूं कि भारत बदल रहा है। राष्ट्रहित में ऐसे ही जुटे रहिए और वोट करते रहिए।

20 May 202410:50:07 AM

LIVE Voting Lok Sabha Election 2024: मथुरा सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने किया मतदान

Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: मुंबई। मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी ने मतदान किया।

20 May 202410:48:48 AM

​LIVE Lok Sabha Election 2024: वरिष्ठ फिल्म ​अभिनेता धर्मेंद्र ने डाला वोट, जानिए क्या कहा?

Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: मुंबई में लोकसभा चुनाव का मतदान हो रहा है। इस दौरान फिल्म जगत की कई दिग्गज हस्तियों ने मतदान किया। इस दौरान वरिष्ठ अभिनेता धर्मेंद्र ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गौरतलब है कि धर्मेंद्र बीजेपी के सांसद रह चुके हैं। वोट की अपील वाले सवाल पर अभिनता धर्मेंद्र ने कहा, “जनता जानती है कि कैसे एक अच्छा भारतीय बनना है और भारत को कैसे आगे ले जाना है। मुझे यकीन है वे एक अच्छे भारतीय हैं।

20 May 202410:35:44 AM

LIVE Lok Sabha Election 2024: अभिनेता राहुल बोस ने किया वोट

Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: मुंबई। अभिनेता राहुल बोस ने लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए मतदान किया।

20 May 202410:31:55 AM

LIVE Lok Sabha Election 2024: गोविंदा ने डाला वोट, कह दी ये बात

Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: मुंबई। मतदान करने के बाद अभिनेता और शिवसेना नेता गोविंदा ने कहा, अभी किसी और विषय पर चर्चा नहीं होगी। घर से बाहर आएं और वोट करें।

#WATCH मुंबई: मतदान करने के बाद अभिनेता और शिवसेना नेता गोविंदा ने कहा, “अभी किसी और विषय पर चर्चा नहीं होगी। घर से बाहर आएं और वोट करें…” pic.twitter.com/B5WQxom8h0

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2024

20 May 202410:28:30 AM

LIVE Lok Sabha Election 2024: राजनाथ सिंह ने डाला वोट

LIVE Voting Lok Sabha Election 2024: Luckhnow में रक्षामंत्री राजना​थ सिंह ने वोट डाला

20 May 202410:26:09 AM

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voting: आलसी मत बनिए, वोट करिए, इस फिल्म अभिनेत्री ने की अपील

LIVE Voting Lok Sabha Election 2024: मुंबई। एक्ट्रेस अनिता राज ने कहा, हम सभी इस देश के जिम्मेदार नागरिक हैं आप आए और वोट करें। मुझे पता चला है कि कम संख्या में वोट हो रहे हैं तो आलसी मत बनिए, बाहर निकलें और मतदान करें, यह बहुत महत्वपूर्ण है।

20 May 202410:11:57 AM

Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: महायुति को मिलेंगे ज्यादा वोट: एकनाथ शिंदे

LIVE Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे में कहा है कि जो निर्णय लेने चाहिए वह मोदी सरकार ने दस साल में लिए हैं। इसलिए महायुति को महाराष्ट्र की जनता वोट मिलेगा।

20 May 20249:42:11 AM

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voting: सुबह 9 बजे तक 10.28 फीसदी वोटिंग

LIVE Voting Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान जारी है। सुबह से ही बिहार में लंबी कतारें देखी गईं। वहीं जम्मू कश्मीर के बारामूला और लद्दाख लोकसभा सीट पर भी मतदान जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार देश में सुबह 9 बजे तक 10.28 फीसदी मतदान हो चुका है।

सुबह 9 बजे तक राज्यवार मतदान प्रतिशत

उत्तर प्रदेश 12.89
ओडिशा 6.87
जम्मू कश्मीर 7.63
झारखंड 11.68
पश्चिम बंगाल 15.35
बिहार 8.86
महाराष्ट्र 6.63
लद्दाख 10.51

20 May 20249:33:12 AM

Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: ‘जो वोट न डालें, उनका टैक्स बढ़ा दो’, बोले परेश रावल

LIVE Lok Sabha Election 2024: वोट डालने आए अभिनेता परेश रावल ने कहा कि वोट न देने वालों के लिए कुछ प्रावधान होने चाहिए, जैसे उनके टैक्स में बढ़ोतरी कर दो।

#WATCH अभिनेता परेश रावल ने कहा, “…वोट न देने वालों के लिए कुछ प्रावधान होने चाहिए, जैसे उनके टैक्स में बढ़ोतरी कर दो….” https://t.co/LW5dUcKmBr pic.twitter.com/JHDfhvXPEo

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2024

20 May 20249:30:02 AM

Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: बृजभूषण शरण सिंह ने डाला वोट

LIVE Lok Sabha Election 2024: बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कैसरगंज में मतदान किया। उनके बेटे करण भूषणशरण सिंह इस सीट से बीजेपी प्रत्याशी हैं।

20 May 20249:28:09 AM

Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: वरिष्ठ अभिनेत्री शुभा खोट ने किया मतदान, लोगों से की वोट डालने क

LIVE Lok Sabha Election 2024: मुंबई। वरिष्ठ अभिनेत्री शुभा खोटे ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि सही उम्मीदवार को वोट दिया है। मैंने घर-घर जाकर वोट करने वाला विकल्प नहीं चुना और यहां मतदान केंद्र पर आकर वोट दिया ताकि लोग प्रेरित हों, बाहर आएं और वोट करें। गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने इस बार 85 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए घर से ही वोट करने की व्यवस्था की है। शुभा खोटे 86 वर्ष की हैं।

20 May 20249:11:35 AM

LIVE Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी ने की मतदान की अपील, जानिए और क्या कहा?

Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: राहुल गांधी ने ट्वीट में लोगों से मतदान की अपील की है। उन्होंने कहा कि आज पांचवें चरण का मतदान है! पहले चार चरणों में ही यह साफ हो गया है कि जनता संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़ी हो गई है और भाजपा को हरा रही है।

आज पांचवें चरण का मतदान है!

पहले चार चरणों में ही यह साफ हो गया है कि जनता संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़ी हो गई है और भाजपा को हरा रही है।

नफ़रत की राजनीति से ऊब चुका यह देश अब अपने मुद्दों पर वोट कर रहा है।

युवा नौकरी के लिए, किसान MSP और कर्ज़ से मुक्ति के लिए,…

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 20, 2024

20 May 20249:07:27 AM

LIVE Lok Sabha Election 2024: आरबीआई गवर्नर ने किया मतदान

Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: मुंबई में आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने अपने परिवार संग वोट डाला।

20 May 20249:06:08 AM

LIVE Lok Sabha Election 2024: यूपी के डिप्टी सीएम ने डाला वोट, फिर कही ये बात

Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: लखनऊ (यूपी)। वोट डालने के बाद यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, मैं सभी से अपील करता हूं कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए शत प्रतिशत मतदान करें। हम प्रदेश के 80 के 80 सीटें जीत रहे हैं अमेठी और रायबरेली भी जीत रहे हैं।

20 May 20249:03:50 AM

LIVE Lok Sabha Election 2024: उमर अब्दुल्ला ने किया मतदान, फिर क्या कहा?

Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: जम्मू और कश्मीर JKNC के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि लोग अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत जनता की आवाज, जनता का वोट है। मैं बारामूला के लोगों से अपील करता हूं कि वे बाहर आएं और अपना वोट डालें।

20 May 20248:30:26 AM

Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: बार बार ईवीएम में वोट डालने वाले वीडियो पर जानिए क्या बोले यूप

LIVE Lok Sabha Election 2024: लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा, “कल शाम को एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति को एक EVM पर बार-बार वोट डालते हुए दिखाया गया था। इसकी जांच कराई गई तो जांच में पता चला कि यह फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र का वीडियो है और यह विशेष रूप से एटा जिले के अंतर्गत आने वाले अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के एक गांव का वीडियो है। वीडियो में जो व्यक्ति था उसकी पहचान की गई और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज़ कर उसे गिरफ्तार किया गया है। बचे हुए 3 चरणों में जो मतदान होना है, उन जिलों के निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि पहचान की मानक प्रक्रिया का कड़ाई से पालन किया जाए।

20 May 20248:25:10 AM

LIVE Lok Sabha Election 2024: वोट डालने पहुंची जाह्नवी कपूर ने कही ये बात

Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: पांचवें चरण के मतदान के तहत आज मुंबई में वोटिंग है। सुबह से ही कई अभिनेता अभिनेत्री मतदान के लिए आए। वोट डालने पहुंचीं अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने वोट डालने के बाद मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि बाहर निकल कर मतदान करें।

#WATCH अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने वोट डालने के बाद मतदाताओं से अपील करते हुए कहा, “…बाहर निकल कर मतदान करें…” https://t.co/n84FGaV9WR pic.twitter.com/b1ikQoKuEQ

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2024

20 May 20248:18:34 AM

भाजपा के रायबरेली उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह ने किया मतदान, राहुल गांधी से है मुकाबला

उत्तर प्रदेश की हॉट सीट कहे जाने वाली रायबरेली से भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह ने रायबरेली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। दिनेश प्रताप का मुकाबला कांग्रेस नेता राहुल गांधी से है।

20 May 20248:02:51 AM

LIVE Lok Sabha Election 2024: वोट डालने आए उज्ज्वल निकम ने कहा-मतदान लोकतंत्र का त्योहार

Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE:मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार उज्ज्वल निकम कहते हैं, “पहले मैं एक मंदिर जाऊंगा और फिर अपना वोट डालूंगा और उसके बाद, मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केंद्रों का दौरा करूंगा। लोकतंत्र में मतदान एक त्योहार है और मुझे उम्मीद है सभी मुंबईवासी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे…।

20 May 20247:53:36 AM

LIVE Lok Sabha Election 2024: अयोध्या में बीजेपी प्रत्याशी ने डाला वोट

Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: अयोध्या (यूपी): फैजाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार लल्लू सिंह ने अपना वोट डाला।

20 May 20247:51:53 AM

Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: फरहान और जोया अख्तर ने डाला वोट

LIVE Lok Sabha Election 2024: मुंबई में सुबह से ही फिल्मी सितारे वोटिंग कर रहे हैं। इसी क्रम में अक्षय कुमार के बाद अभिनेता फरहान अख्तर और डायरेक्टर जोया अख्तर ने भी मतदान किया।

20 May 20247:45:14 AM

Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: अभिनेता अक्षय कुमार ने डाला वोट, ​जानिए क्या कहा?

LIVE Lok Sabha Election 2024: अभिनेता अक्षय कुमार ने मतदान शुरू होने के कुछ देर बात अपना वोट डाला। अक्षय कुमार ने कहा कि मैं विकसित भारत देखना चाहता हूं, इसी बात को ध्यान में रखकर वोट डाला है।

#WATCH | Actor Akshay Kumar shows the indelible ink mark on his finger after casting his vote at a polling booth in Mumbai.

He says, “…I want my India to be developed and strong. I voted keeping that in mind. India should vote for what they deem is right…I think voter… pic.twitter.com/mN9C9dlvRD

— ANI (@ANI) May 20, 2024

20 May 20247:40:02 AM

LIVE Lok Sabha Election 2024: वोट डालने के बाद क्या बोलीं मायावती?

Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ने लखनऊ के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। वोट डालने के बाद मायावती ने कहा कि मैं सभी से अपील करती हूं कि वे बाहर आएं और अपना वोट डालें। मैं सभी राजनीतिक दलों से विकास और लोगों के कल्याण के मुद्दों को प्राथमिकता देने का अनुरोध करती हूं। उन्होंने कहा कि परिणाम घोषित होने पर सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।

20 May 20247:29:48 AM

LIVE Lok Sabha Election 2024: बसपा सुप्रीमो मायावती ने डाला वोट

Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ने लखनऊ के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।

#WATCH उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ने लखनऊ के एक मतदान केंद्र पर #LokSabhaElections2024 के लिए वोट डाला। pic.twitter.com/KoLmQkd2eu

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2024

20 May 20247:26:00 AM

LIVE Lok Sabha Election 2024: अनिल अंबानी ने वोट डाला

Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए उद्योगपति अनिल अंबानी ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

20 May 20247:24:27 AM

LIVE Lok Sabha Election 2024: चलेगी जनता की मर्जी, बोले अमेठी कांग्रेसी प्रत्याशी केएल शर्मा

Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी केएल शर्मा का कहना है कि लोगों के मन में जो होगा, वे उसी के अनुसार वोट करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को गुमराह नहीं कर किया जा सकता। शर्मा ने कहा कि झूठे वादे, महंगाई, बेरोजगारी और बुनियादी ढांचे के बारे में बात करने की जरूरत है।

20 May 20247:15:41 AM

LIVE Lok Sabha Election 2024:वोट डालने पहुंचे अनिल अंबानी

Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी मुंबई के एक मतदान केंद्र पर मतदान के लिए पहुंचे।

20 May 20247:12:57 AM

LIVE Lok Sabha Election 2024: लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू

LIVE Voting Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान शुरू हुआ। आज 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 49 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। ओडिशा में 35 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ मतदान हो रहा है।

20 May 20246:57:33 AM

LIVE Voting Lok Sabha Election 2024: बिहार में मतदान से पहले ही लगी लंबी कतार

Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: बिहार में मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान शुरू होने से पहले महिलाओं की लंबी कतार देखने को मिली।

#WATCH बिहार: मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर #LokSabhaElections2024 के लिए मतदान शुरू होने से पहले महिलाओं की लंबी कतार देखने को मिली। pic.twitter.com/LAV8UcxrTE

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2024

20 May 20246:55:45 AM

LIVE Voting Lok Sabha Election 2024: बंगाल में बैरकपुर के भाजपा प्रत्याशी ने लगाया ये आरोप

Lok Sabha Chunav 2024 voting LIVE: पश्चिम बंगाल में बैरकपुर से भाजपा सांसद और उम्मीदवार अर्जुन सिंह का कहना है कि सभी नियमों का उल्लंघन करते हुए, पार्थ भौमिक (टीएमसी उम्मीदवार) ने कल रात पैसे बांटे। वह गुंडागर्दी को बढ़ावा देने के लिए ऐसा कर रहे हैं। हम शांतिपूर्ण चुनाव कराने की कोशिश करेंगे लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी।

20 May 20246:52:33 AM

LIVE Voting Lok Sabha Election 2024: बारामूला में मतदान की तैयारियां जारी

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voitng:जम्मू-कश्मीर के बारामूला निर्वाचन क्षेत्र के जगती में कश्मीरी प्रवासियों के लिए स्थापित एक विशेष मतदान केंद्र पर तैयारी चल रही है।

20 May 20246:44:44 AM

Lok Sabha Election Phase 5 Voting: PM मोदी ने वोटरों से की विशेष अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदान से पहले ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इस चरण के सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना वोट जरूर डालें और मतदान का एक नया रिकॉर्ड बनाएं। महिला और युवा वोटरों से मेरी यह विशेष अपील है कि लोकतंत्र के इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

20 May 20246:26:53 AM

Lok Sabha Election Phase 5 Voting: सारण में मतदान केंद्र पर मॉक पोलिंग शुरू

बिहार के सारण लोकसभा सीट के एक मतदान केंद्र पर मॉक पोलिंग शुरू हुई। सारण से राजद की रोहिणी आचार्य और भाजपा के मौजूदा सांसद राजीव प्रताप रूडी मैदान में हैं।

20 May 20246:25:14 AM

LIVE Voting Lok Sabha Election 2024: झारखंड में गांडेय मतदान से पहले तैयारियां जारी

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voitng: गिरिडीह, झारखंड में लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण और गांडेय विधानसभा उपचुनाव का मतदान शुरू होने से पहले गिरिडीह के बूथ संख्या 79 पर तैयारियां जारी हैं।

20 May 20246:17:06 AM

Lok Sabha Election Phase 5 Voting: बंगाल के हावड़ा में मतदान केंद्र पर तैयारियां जारी

लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण का मतदान शुरू होने से पहले पश्चिम बंगाल के हावड़ा के बूथ संख्या 205 पर तैयारियां जारी हैं।

20 May 20244:51:38 AM

Lok Sabha Election Phase 5 Voting: सारण और हाजीपुर बनी वीआईपी सीट

बिहार में सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण एवं हाजीपुर में मतदान होगा। सारण और हाजीपुर सीट वीआईपी बनी हुई है, क्योंकि हाजीपुर से चिराग पासवान और सारण से राजीव प्रताप रूडी के सामने लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य मैदान में हैं।

20 May 20243:43:16 AM

Lok Sabha Election Phase 5 Voting: उत्तर प्रदेश में ये प्रत्याशी मैदान में

पांचवे चरण में उत्तर प्रदेश में 21 जिलों की जिन 14 सीटों के लिए मतदान होगा, उनमें मुख्य रूप से लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रायबरेली से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी, फतेहपुर में केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति मैदान में हैं।

20 May 20241:24:32 AM

Lok Sabha Election Phase 5 Voting: 8.95 करोड़ लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे

पांचवें चरण में 94,732 मतदान केंद्रों पर 8.95 करोड़ से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

19 May 202410:52:35 PM

Lok Sabha Election Phase 5 Voting: मतदान से पहले मुंबई में बढ़ाई गई सुरक्षा।

कल यानी सोमवार को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग होनी है, जिसको देखते हुए मुंबई में अभी से सुरक्षा बढ़ा दी गई है। महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 13 पर सोमवार (20 मई) को पांचवें चरण में मतदान होना है।

19 May 20249:47:29 PM

49 सीटों पर होगा मतदान

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में छह राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों पर सोमवार को मतदान होगा।

19 May 20248:40:18 PM

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voitng: लद्दाख और बारामूला में भी कल मतदान, सभी तैयारियां पूरी

LIVE Voting Lok Sabha Election 2024: लद्दाख की एक लोकसभा सीट और जम्मू-कश्मीर की बारामूला सीट के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इन दोनों लोकसभा सीटों पर मतदाता बढ़चढ़ कर अपने संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान करेंगे। पांचवें चरण में लद्दाख और बारामूला लोकसभा सीट के लिए कल मतदान किया जाएगा। लद्दाख लोकसभा क्षेत्र में 1,84,803 मतदाता हैं। जबकि बारामूला में 17 लाख से अधिक मतदाता हैं।

19 May 20248:37:23 PM

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voting: उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर वोटिंग

LIVE Lok Sabha Election 2024 : पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की सात, ओडिशा और बिहार की पांच-पांच, झारखंड की तीन और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की एक-एक सीट शामिल हैं।

19 May 20248:36:12 PM

LIVE Lok Sabha Election 2024 : पांचवें चरण में 695 प्रत्याशी मैदान में

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voting: इस चरण में कई मंत्रियों और सांसदों सहित 695 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी और पीयूष गोयल, कांग्रेस के राहुल गांधी और केएल शर्मा, नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला और लोक जनशक्ति पार्टी -रामविलास गुट के चिराग पासवान शामिल हैं।

19 May 20248:03:41 PM

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voting: उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर वोटिंग

LIVE Lok Sabha Election 2024 : पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की सात, ओडिशा और बिहार की पांच-पांच, झारखंड की तीन और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की एक-एक सीट शामिल हैं।

19 May 20248:01:58 PM

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5: पांच Voting पांचवें चरण की 49 सीटों पर मतदान

LIVE Lok Sabha Election 2024 :लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस चरण में छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर मतदान है।