Latest News करियर राष्ट्रीय

सीए फाइनल और इंटर के नतीजे घोषित शिवम मिश्रा और कुशाग्र टॉपर लिंक icainicin पर एक्टिव


नई दिल्ली। सीए फाइनल और इंटर मई परीक्षाओं में सम्मिलित हुए लाखों स्टूडेंट्स के लिए निर्णायक दिन। ‘द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ (ICAI) द्वारा चार्टर्ड एकाउंटेंट फाइनल और इंटरमीडिएट कोर्सेस के रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स के लिए मई 2024 माह के दौरान आयोजित परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा आज कर दी गई है। संस्थान 4 जुलाई को नोटिस जारी करके परिणाम बृहस्पतिवार, 11 जुलाई को घोषित किए जाने की जानकारी साझा की थी। ऐसे में स्टूडेंट्स जल्द ही अपना परिणाम (ICAI CA Final & Inter Result 2024 Live Updates) और अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की सूची (CA Toppers List 2024) देख सकते हैं।

 

ICAI CA Result 2024 Live: लिंक icai.nic.in पर एक्टिव

ICAI ने सीए फाइनल और सीए इंटर रिजल्ट की घोषणा के साथ ही दोनों ही कोर्सेस के परिणाम देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया है।

11 Jul 202412:14:21 PM

CA Result 2024 Live: इन स्टेप में देखें नतीजे

चार्टर्ड एकाउंटेंट फाइनल और इंटर के नतीजों की घोषणा कर दिए जाने के बाद अब स्टूडेंट्स ICAI की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं। वेबसाइट पर  विजिट करने बाद छात्र-छात्राओं को अपनी कोर्स के लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर नए पेज पर अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद स्टूडेंट्स अपना परिणाम और स्कोर कार्ड देख सकेंगे।

11 Jul 202411:43:25 AM

CA Exam Result 2024 Live: मई में हुए थे एग्जाम

ICAI ने सीए इंटर और फाइनल परीक्षाओं का आयोजन मई 2024 माह के दौरान विभिन्न तारीखों पर किया था।

11 Jul 202411:22:49 AM

ICAI CA Result 2024 Live: एकसाथ दोनों परिणाम जारी

ICAI ने हर बार से अलग इस बार सीए फाइनल और सीए इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के परिणाम एक साथ घोषित किए।

11 Jul 202411:11:10 AM

Live CA Result May 2024 Link: icai.nic.in पर एक्टिव है लिंक

ICAI ने सीए फाइनल और सीए इंटर के परिणाम घोषित करने के साथ ही दोनों ही नतीजों को चेक करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, icai.nic.in पर एक्टिव कर दिया है, जिनके डायरेक्ट लिंक इस पेज पर भी दिए गए हैं।

11 Jul 202411:03:38 AM

CA Inter Result 2024 Live: इंटर में 44 हजार सफल

सीए इंटरमीडिएट मई 2024 परीक्षाओं के ग्रुप 1 में 31,978 और ग्रुप 2 में 13,008 स्टूडेंट्स जबकि दोनों ग्रुप में 11,041 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं।

/

11 Jul 202410:59:47 AM

ICAI CA Final Result 2024 Date & Time Live: एकसाथ जारी हुआ फाइनल और इंटर के नतीजे

ICAI द्वारा पूर्व सत्रों की परीक्षाओं के पैटर्न के मुताबिक पहले सीए फाइनल के नतीजों की घोषणा पहले की जाती रही है और इसके बाद इंटर के परिणाम जारी होते रहे हैं। हालांकि, इस बार दोनों परिणाम एक ही साथ जारी कर दिए गए।

11 Jul 202410:48:07 AM

CA Inter Toppers List 2024 Live: कुशाग्र इंटरमीडिएट टॉपर

इसी प्रकार सीए इंटरमीडिएट मई 2024 परीक्षाओ में भिवाड़ी के कुशाग्र रॉय ने 538 (89.67 फीसदी) अंक हासिल करके देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके बाद अकोला के युग सचिन करिया और भयंडर के याग्य ललित चांडक दोनों ने 526 (87.67 फीसदी) अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके बाद नई दिल्ली के मनित सिंह भाटिया तथा मुंबई के हीरेश काशीराम्का दोनों ने 519 (86.50 फीसदी) अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

/

/

11 Jul 202410:39:11 AM

ICAI CA Final Toppers List 2024 Live: शिवम मिश्रा फाइनल टॉपर

 ICAI द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सीए फाइनल मई 2024 परीक्षा में नई दिल्ली के शिवम मिश्रा (रोल नंबर 125642) 500 (83.33%) अंकों के साथ टॉप किया है। इसके बाद दिल्ली की ही वर्षा अरोड़ा 480 (80.00%) अंकों के साथ दूसरे और मुंबई की किरण राजेंद्र सिंह मनराल व गिलमन सलीम अंसारी दोनों 477 (79.5%) अंकों के साथ  तीसरे स्थान पर हैं।

/

11 Jul 202410:31:45 AM

ICAI CA Final Result 2024 Live: देश को मिले 41 हजार नए चार्टर्ड एकाउंटेंट

ICAI द्वारा घोषित चार्टर्ड एकाउंटेंट फाइनल मई 2024 परीक्षाओं के ग्रुप 1 में 20,479 और ग्रुप 2 में 21,408 तथा दोनों ग्रुप में 7,122 छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण घोषित किया गया है।

/

11 Jul 202410:22:09 AM

ICAI CA Result 2024 OUT Live: परिणाम घोषित

11 Jul 202410:16:13 AM

CA Final & Inter Result 2024 Date Live: ICAI ने जारी की अधिसूचना

11 Jul 202410:07:32 AM

ICAI CA Final & Inter Result 2024 Live Updates: खत्म हुआ नतीजों का इंतजार