Latest News खेल

IND Vs SL 1st ODI Live निसांका का अर्धशतक पूरा भारतीय गेंदबाजों के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाज बेबस


 नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज खेला जाना है। कोलंबों में खेले जाने वाले इस मैच में रोहित शर्मा पहली बार नए हेड कोच गौतम गंभीर के आने के बाद कप्तानी करेंगे। टीम इंडिया की कोशिश इस मैच को जीत सीरीज का विजयी आगाज करने की होगी।

2 Aug 20244:17:08 PM

IND Vs SL 1st ODI Live: श्रीलंका ने गंवाया चौथा विकेट

पहले वनडे में श्रीलंका की हालत खराब है। कुलदीप यादव ने असलंका को आउट कर टीम को चौथा झटका दिया है। इसके साथ ही कुलदीप यादव ने विकेट का अपना खाता खोला। पथुम निसांका अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं।

2 Aug 20243:52:25 PM

IND Vs SL: श्रीलंका का अर्धशतक

श्रीलंका ने 14वें ओवर में जाकर अपना अर्धशतक पूरा किया है। टीम के बल्लेबाजों के लिए रन बनाना बेहद मुश्किल हो रहा है। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की है।

2 Aug 20243:33:12 PM

IND Vs SL: भारतीय टीम को मिली दूसरी सफलता

भारत को दूसरी सफलता मिल गई है। शिवम दुबे ने श्रीलंका के मुख्य बल्लेबाजों में शुमार कुसल मेंडिस को पवेलियन की राह दिखाई। 14वें ओवर की पहली गेंद पर दुबे ने मेंडिस को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया।

2 Aug 20243:21:51 PM

IND Vs SL: 10 ओवरों के बाद श्रीलका का स्कोर

श्रीलंका की पारी काफी धीमी रही है। 10 ओवरों के बाद भी टीम अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाई है। 10 ओवरों के बाद श्रीलंका का स्कोर 37 रन है।

2 Aug 20243:03:46 PM

IND vs SL: श्रीलंका की धीमी शुरुआत

श्रीलंका क्रिकेट टीम को धीमी शुरुआत मिली है। भारतीय गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लैंग्थ के साथ गेंदबाजी करते हुए श्रीलंकाई बल्लेबाजों का रन बनाना मुश्किल कर दिया। छह ओवरों के बाद श्रीलंका ने एक विकेट खोकर 19 रन बनाए हैं।

2 Aug 20242:44:25 PM

IND vs SL: श्रीलंका का पहला विकेट गिरा

श्रीलंका को पहला झटका लग गया है। तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर सिराज ने अविष्का फर्नांडो को आउट कर दिया है। सिराज की ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को फर्नांडो ने लेग साइड पर मारने की कोशिश की लेकिन गेंद ने बल्ले का ऊपरी किनारा लिया और थर्डमैन पर अर्शदीप के हाथों में जा समाई

2 Aug 20242:37:24 PM

IND Vs SL: श्रीलंकाई पारी शुरू

श्रीलंकाई पारी शुरू हो गई है। निसांका और अविष्का पारी की शुरुआत करने आए हैं। भारत की तरफ से पहला ओवर मोहम्मद सिराज ने फेंका।

2 Aug 20242:34:54 PM

IND Vs SL: भारतीय टीम ने बांधी काली पट्टी

भारतीय टीम के खिलाड़ी पहला वनडे मैच में काली पट्टी बांधकर उतर रहे हैं। टीम इंडिया ये फैसला अपने पूर्व कोच और सलामी बल्लेबाज अंशुमन गायकवाड़ के निधन के बाद उनको श्रृ्द्धांजलि देने के लिए लिया है।

2 Aug 20242:12:37 PM

IND Vs SL: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

 भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज

श्रीलंका: चरिथा असालंका (कप्तान) पथुम निसांका, अविश्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समाराविक्रमा, जेनिथ लियानगे, वानिंदु हसारंगा, डुनिथ वेलालेगे, अकिला धनंजय, असिथा फर्नांडो, मोहम्मद शिराज

2 Aug 20242:02:50 PM

IND Vs SL: श्रीलंका ने जीता टॉस

 श्रीलंका के कप्तान चरिथा असालंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। श्रीलंका की तरफ से मोहम्मद शिहराज को डेब्यू का मौका मिला है।

2 Aug 20241:43:52 PM

IND Vs SL : रोहित-विराट की वापसी

इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों खेलते हुए नजर आएंगे। ये दोनों ही खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप-2024 की जीत के बाद पहली बार मैदान पर उतरेंगे।

2 Aug 20241:18:39 PM

IND vs SL: दोनों टीमों की नजरें जीत पर

भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच आज खेला जाना है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ये मैच होना है। भारत टी20 सीरीज जीत के बाद वनडे सीरीज भी जीतना चाहेगा। वहीं श्रीलंका अपने घर में लाज बचाने के लिए वनडे सीरीज के लिए पूरी जान लगा देगा। दोनों ही टीमें पहला मैच जीत बढ़त लेना चाहेंगी।