Latest News खेल राष्ट्रीय

IND vs PAK Hockey: भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 2-1 से रौंदा, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में दर्ज लगातार पांचवीं जीत


नई दिल्ली। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम ने लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। आखिरी राउंड रॉबिन मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराया। भारत की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे। पाकिस्तान के लिए अहमद नदीम ने गोल दागा।

पहले क्वार्टर की शुरुआत भारतीय टीम ने की। भारत ने आक्रमक शुरुआत की थी, लेकिन फिर डिफेंस में चली गई। पाकिस्तान ने 5वें मिनट में गोल करने की कोशिश की, लेकिन हो नहीं सका। हालांकि, पाकिस्तान को 7वें मिनट में सफलता मिली और फील्ड गोल कर 1-0 के बढ़त बनाई। पाकिस्तान के लिए अहमद नदीम ने गोल दागा। भारत को 12वें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने बिना गलती के मैच बराबरी पर ला दिया।