Latest News गोरखपुर राष्ट्रीय लखनऊ

गोरखपुर में रेस्‍टोरेंट की आड़ में हो रहा था नशे का कारोबार, ताला बंदकर भागे संचालक


गोरखपुर। गाेलघर के एक रेस्टारेंट में हुक्का बार चल रहा था। इंटरनेट मीडिया पर वीडियाे प्रसारित होने के बाद एसएसपी ने कैंट थाना पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया तो इसकी खबर संचालक को लग गई और उसने ताला बंद कर दिया। रेस्टोरेंट की आड़ में शहर के भीतर कई अन्य हुक्का बार चल रहे हैं। यद्यपि, जागरण इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

रविवार की शाम को इंटरनेट मीडिया पर गोलघर स्थित रेस्टाेरेंट में युवकों के हुक्का पीने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। वीडियो में दिख रहे युवक हुक्का पीने के साथ ही भोजपुरी गाने पर थिरक रहे थे। वीडियो के बारे में अधिकारियों को जानकारी हुई तो उन्होंने कैंट थाना पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।