Latest News उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ

‘उपचुनाव में टिकट मिलना खुशी नहीं’, अखिलेश के एलान के बाद सपा प्रत्याशी ने क्यों कही ये बात?


 

Hero Image
सपा प्रमुख अखिलेश यादव व नसीम सोलंकी (फाइल फोटो)

कानपुर। सीसामऊ सीट के उप चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अपने पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी को प्रत्याशी बनाया है। बुधवार को प्रत्याशी घोषित होने की जानकारी मिलते ही नसीम भावुक हो गईं।

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सीसामऊ सीट से इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी को प्रत्याशी बनाया गया है। नसीम ने कहा कि उपचुनाव में टिकट मिलना खुशी का नहीं बल्कि संघर्ष का मौका है। पार्टी ने हमारे परिवार पर भरोसा जताया है। इसलिए कड़ी मेहनत कर पार्टी और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूंगी।

उन्होंने रुंधे गले से कहा कि उप चुनाव में टिकट मिलना खुशी का नहीं बल्कि संघर्ष का मौका है। पार्टी ने हमारे परिवार पर भरोसा जताया है। इसलिए कड़ी मेहनत कर पार्टी और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूंगी।