Latest News बिजनेस

शेयर बाजार में गिरावट, फिर भी ONGC-NTPC के शेयर चढ़े


  • भारतीय शेयर बाजार 16 जून को गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ. कारोबार बंद होते समय BSE सेंसेक्स और NSE निफ्टी इंडेक्स में करीब 0.6% की कमजोरी रही. विदेशी बाजारों से मिश्रित संकेतों के बीच मेटल क्षेत्र के ज्यादातर शेयर टूटे. आइए देखते हैं बुधवार को बाजार में क्या रहा अहम-
BSE सेंसेक्स इंडेक्स गिरावट के बाद 52,500 जबकि NSE निफ्टी इंडेक्स 15,750 के करीब आ गया है.16 जून के कारोबार की बड़ी बातें-

  • BSE सेंसेक्स में 271 प्वाइंट्स की कमजोरी रही. वहीं, NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 101 प्वाइंट्स टूटा.
  • बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 में से 22 शेयर लाल निशान में रहे. वहीं, निफ्टी पैक के 50 में केवल 9 शेयर चढ़े
  • निफ्टी पैक में टाटा कंज्यूमर और इंफोसिस के शेयरों ने अपना 52 हफ्तों का नया शिखर बनाया.
  • बुधवार को निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.93% टूटा. वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स करीब 0.5% कमजोर हुआ.
  • वोलैटिलिटी इंडेक्स (VIX) 1.71% की मजबूती के बाद 14.86 पर आ गया है.

बाजार की चाल-

निफ्टी

  • ओपन- 15847.50
  • क्लोज- 15767.55
  • बदलाव- (-0.64%)
  • हाई- 15880.85
  • लो- 15742.60

सेंसेक्स

  • ओपन- 52782.21
  • क्लोज- 52501.98
  • बदलाव- (-0.51%)
  • हाई- 52816.31
  • लो-52425.57