News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

हरियाणा में 15 अक्टूबर को हो सकता है ‘राजतिलक’, नायब सैनी फिर बनेंगे मुख्यमंत्री?


चंडीगढ़। Haryana Oath Ceremony: कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दशहरे के बाद 15 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विदेश दौरे के चलते शपथ ग्रहण समारोह में देरी होगी। मोदी ने नायब सैनी को दो दिन पहले हुई मुलाकात के दौरान शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का भरोसा दिलाया है।

कार्यवाहक सीएम नायब सिंह सैनी 15 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। पीएम मोदी के विदेश दौरे के चलते शपथ ग्रहण समारोह में देरी हो रही है। पीएम मोदी ने नायब सैनी को आश्वस्त किया है कि वह शपथ समारोह में जरूर शामिल होंगे। नायब सैनी दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह मंत्री मनोहर लाल सहित कई नेताओं से मुलाकात की।

पहले शपथ ग्रहण समारोह 11 या 12 अक्टूबर को होने की संभावना थी। उधर, सैनी पार्टी के शीर्ष नेताओं से दिल्ली में मुलाकात कर शाम को वापस चंडीगढ़ लौट आए। चंडीगढ़ लौटते ही उनसे मुलाकात करने के लिए अधिकारी उनके निवास पर पहुंचने लगे।