Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

नाइजीरिया: अनियंत्रित होकर पलटा फ्यूल टैंकर, पेट्रोल चुरा रही थी भीड़; एक धमाके में गई 94 लोगों की जान


एबूजा। नाइजीरिया में बड़ा हादसा हुआ है। पेट्रोल टैंकर में ब्लास्ट के बाद कम से कम 94 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, धमाके में 50 लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हुए हैं।

Blast in Nigeria नाइजीरिया में पेट्रोल टैंकर में जोरदार धमाका हुआ है। धमाके में 94 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद टैंकर पलट गया था। लोग टैंकर से पेट्रोल निकाल रहे थे तभी धमाका हो गया। धमाके में घायल हुए 50 लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है।

पेट्रोल टैंकर में ब्लास्ट की ये घटना उत्तरी नाइजीरिया के जिगावा राज्य के एक गांव के पास की है। जानकारी के मुताबिक, पेट्रोल का टैंकर हादसे का शिकार हो गया था। चालक ने इस पर नियंत्रण खो दिया, जिस कारण टैंकर पलट गया। टैंकर से पेट्रोल इकट्ठा करने के लिए लोगों की भीड़ जमा थी, तभी वहां ब्लास्ट हो गया।