News TOP STORIES नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

कुछ ही देर में शुरू होगी पीएम मोदी की वर्चुअल रैली, लुधियाना में 18 स्थानों पर हो रहा प्रसारण


लुधियाना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुछ ही देर में लुधियाना की छह विधानसभा सीटों के मतदाताओं को वर्चुअल रैली के माध्यम से संबोधित करेंगे। इसका लुधियाना में 18 स्थानों पर प्रसारण किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री व पंजाब के चुनाव प्रभारी गजेंद्र शेखावत रैली को सफल बनाने के लिए खुद लुधियाना में मौजूद हैं। रैली के मद्देनजर प्रसारण स्थलों पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। भाजपा नेता सुबह से ही रैली यहां तैयारियों में जुटे हुए थे।

भाजपा इस बार पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस व शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। रैली के जरिये पीएम लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब के 17 विधानसभा हलकों में गठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। चुनावी बिगुल बजने के बाद पंजाब में पीएम मोदी की यह पहली रैली है।

पीएम मोदी 5 जनवरी को पंजाब आए थे, लेकिन फिरोजपुर में सुरक्षा में हुई चूक के कारण उन्होंने वापस लौटना पड़ा था। भाजपा ने दोनों जिलों के हर विधानसभा क्षेत्र में करीब तीन स्क्रीन लगाई गई हैं। 17 विधानसभा क्षेत्रों में हर स्क्रीन के सामने 1000 लोगों के बैठने की व्यवस्था है।  बता दें, इससे पहले केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने रैलियां की थीं। नौ फरवरी को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी पंजाब आ रही हैं।