News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली लखनऊ

बहराइच हिंसा के आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो को लगी गोली- 5 गिरफ्तार


बहराइच, । बहराइच हिंसा के बाद आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है। वहीं मुठभेड़ के बाद 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ के बाद बहराइच एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि 5 आरोपियों की गिरफ़्तारी हुई है, उनमें से 2 पुलिस की गोली से घायल हुए हैं। सरफराज और मोहम्मद तालिब को गोली लगी है। यूपी पुलिस के अनुसार आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे। हिंसा के बाद से बहराइच में स्थिति सामान्य बनी हुई है। 

बहराइच हिंसा के बाद यूपी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के बाद दो आरोपी घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार यह आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे। उत्तर प्रदेश के बहराइच में दुर्गा पूजा के मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा में युवक की हत्या कर दी गई थी। तब से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था।

हिंसा भड़कने के बाद लोगों ने की थी तोड़फोड़, आगजनी

”सरफराज और फहीम को करीब ढाई बजे अस्पताल लाया गया था। दोनों के पैरों में गोली लगी है। हालत उनकी सामान्य है। ईलाज चल रहा है।” : डॉक्टर का बयान