Latest News नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

मुश्किल में राम रहीम, सुप्रीम कोर्ट ने 9 साल पुराने केस में दिया झटका


चंडीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पवित्र ग्रंथ की बेअदबी से संबंधित तीन मामलों में जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ कार्यवाही पर पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा लगाई गई रोक हटा दी। राम रहीम के खिलाफ ये मामले 2015 में पंजाब के फरीदकोट जिले में हुई बेअदबी की घटनाओं से संबंधित हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Ram Rahim) को 9 साल पुराने बेअदबी मामले में झटका दिया है। कोर्ट ने 2015 में पवित्र ग्रंथ की बेअदबी से जुड़े मामलों में राम रहीम के खिलाफ कार्यवाही पर लगी रोक हटा दी है। पंजाब सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने राम रहीम को नोटिस भी जारी किया है।

न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन की पीठ ने मामले में उच्च न्यायालय द्वारा मुकदमे पर रोक के खिलाफ पंजाब सरकार द्वारा दायर अपील पर गुरमीत राम रहीम सिंह को नोटिस भी जारी किया है। मार्च में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने तीन बेअदबी मामलों में राम रहीम के खिलाफ कार्यवाही पर रोक लगा दी थी।