Latest News झारखंड रांची

Jharkhand Elections 2024: हेमंत सोरेन ने सीट शेयरिंग के फॉर्मूले का किया एलान


रांची। झारखंड में चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है। सभी राजनीतिक दल और गठबंधन सियासी गुणा-गणित फाइनल करने में जुट गए हैं। इस बीच, शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में हुई आईएनडीआईए गठबंधन की बैठक हुई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एलान किया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, जबकि राजद और भाकपा माले 11 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो चुका है। सभी राजनीतिक दल और गठबंधन सियासी गुणा-गणित फाइनल करने में जुट गए हैं। इस बीच शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में हुई आईएनडीआईए गठबंधन की बैठक में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी जबकि राजद और भाकपा माले 11 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

एनडीए ने सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय कर लिया है। भाजपा एक या दो दिन में अपने उम्मीदवारों का भी एलान कर देगी।