Latest News नयी दिल्ली महाराष्ट्र राष्ट्रीय

Athiya Shetty और केएल राहुल की शादी की तैयारियां जोरों पर, सुनील शेट्टी के फार्म हाउस पर शुरू होगी रस्में


नई दिल्ली, : सुनील शेट्टी की बेटी दुल्हन बनने के लिए तैयार है। शादी की तैयारियां शुरू हो गई है। वह क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी कर रही है। सुनील शेट्टी के खंडाला वाले घर पर डेकोरेशन की शुरुआत हो गई है। यह भी कहा जा रहा है कि आथिया शेट्टी और केएल राहुल की प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज शनिवार से शुरू हो जाएंगी। 

सुनील शेट्टी के फार्महाउस को सजाया जा रहा है

सुनील शेट्टी के फार्महाउस की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें उनके बंगले को सजाया जा रहा है। सुनील शेट्टी का खंडाला में एक बहुत बड़ा फार्म हाउस है। यहां उनकी बेटी और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी हो रही है। अब इंस्टाग्राम पर पैपराजी ने एक तस्वीर शेयर की है। इसमें घर के पास एक बड़ा सा पंडाल देखा जा सकता है जो कि यह पीले और सफेद रंग से बना हुआ है। वहीं, पंडाल के पास कई लोग काम करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

सुनील शेट्टी का खंडाला वाला घर एक हिलटॉप स्टेशन पर बना हुआ है

सुनील शेट्टी का खंडाला वाला घर एक हिलटॉप स्टेशन पर बना हुआ है। हाल ही में उन्होंने अपने फैंस को इस प्रॉपर्टी का टूर भी कराया था। इससे बहुत ही खूबसूरत नजारा नजर आता है। वहीं, इसमें खूबसूरत गार्डन भी है। इसमें एक स्विमिंग पूल भी है। अभी तक दोनों की ओर से शादी की पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि, पिछले सप्ताह केएल राहुल के मुंबई वाले घर को भी सजाया गया था। घर के बाहर कई लाइट लगाई हुई थी। घर के कई मेंबर भी अरेंजमेंट का काम कर रहे थे।

 

आथिया शेट्टी को एक सलून से बाहर आते हुए स्पॉट किया गया था

आथिया शेट्टी को भी हाल ही में एक सलून से बाहर आते हुए स्पॉट किया गया था। सूत्रों की मानें तो दोनों 23 जनवरी को शादी कर रहे हैं। दोनों की शादी की तैयारियां शुरू हो गई है। यह 3 दिन का कार्यक्रम होगा। पहले दिन का कार्यक्रम महिलाओं का होगा जो कि 21 जनवरी की रात को होना है।