Latest News खेल

IND vs NZ 2nd ODI : 108 पर सिमटा न्यूजीलैंड, भारत को सीरीज जीतने के लिए चाहिए 109 रन


नई दिल्ली, : रायपुर में पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच आयोजित किया गया। यहां रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों ने कीवी टीम को  34.3 ओवर में 108 रन पर ऑल आउट कर दिया। भारत को सीरीज जीतने के लिए 109 रन बनाने होंगे।

रोहित के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले ओवर में ही यह फैसला सही साबित हुआ। शमी ने अपने वनडे करियर में पहली बार पहले ओवर में विकेट चटकाई। शमी ने फिन एलेन को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। ऐलन अपना खाता भी नहीं खोल सके।

इसके बाद हार्दिक ने कॉनवे को 7 रन के निजी स्कोर पर कॉट एंड बोल्ड कर दूसरा झटका दिया। सिराज ने निकल्स को अपना शिकार बनाया। मिचेल और कप्तान लेथम 1-1 रन बनाकर आउट हुए। एक समय न्यूजीलैंड का स्कोर 15 रन पर 5 विकेट गया था। इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल ने संघर्ष किया और टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचाया। अभी टीम संभल ही रही थी कि 56 के स्कोर न्यूजीलैंड को छठवां झटका लगा। वह 22 रन बनाकर आउट हुए।

फिलिप्स न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। इसके बाद सैंटनर ने 27 रन का योगदान दिया। भारत की तरफ से शमी को 3 विकेट मिला। वहीं, हार्दिक और वॉशिंगटन सुंदर को 2-2 विकेट मिले। सिराज, कुलदीप और शार्दुल ठाकुर के नाम 1-1 विकेट रहा। भारत को सीरीज जीतने के लिए 109 रन बनाने हैं।

भारत-न्‍यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 114 वनडे मैच खेले गए हैं। भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच आंकड़ों में कड़ी टक्‍कर देखने को मिली है। भारतीय टीम ने जहां 56 वनडे जीते हैं, वहीं कीवी टीम ने 50 मैचों में जीत दर्ज की है। भारत-न्‍यूजीलैंड के बीच सात मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला, जबकि 1 मैच टाई रहा। भारतीय टीम इस समय जीत के मामले में न्‍यूजीलैंड से 6 मैच आगे है।

भारत लगातार तीसरी वनडे सीरीज जीतने के करीब

टी20 विश्व कप के बाद भारत लगातार तीसरी सीरीज जीतने के करीब है। पहले बांग्लादेश को उसी की सरजमीं पर भारत ने वनडे में हराया। इसके बाद अभी हाल में खत्म हुई भारत और श्रीलंका वनडे सीरीज में इंडिया ने सीरीज कब्जाई थी। अगर भारत रायपुर नें मैच जीत जाता है तो वह लगातार तीसरी सीरीज पर कब्जा जमाएगा।

न्यूज़ीलैंड  की टीम:

डेवन कॉन्वे, फ़िन ऐलेन, हेनरी निकल्स, डैरिल मिचेल, टॉम लेथम (कप्तान), ग्लेन फ़िलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर, हेनरी शिपली, लॉकी फ़र्ग्युसन, ब्लेयर टिकनर

भारत की टीम :

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

  • 04:10 PM, 21 Jan 2023

    IND vs NZ 2nd ODI Live Score : न्यूजीलैंज की पारी समाप्त

    108 रन पर कीवी टीम ढेर हो गई। कुलदीप ने टिकनर को LBW आउट कर पारी को समाप्त किया। भारत की तरफ से पांचों गेंदबाजों को विकेट मिली। सबसे ज्यादा ग्लेन फिलिप्स ने रन बनाए। शमी को तीन विकेट मिला।

  • 04:04 PM, 21 Jan 2023

    IND vs NZ 2nd ODI Live Score : न्यूजीलैंड का नौवां विकेट गिरा

    सुंदर, फर्ग्युसन को, आउट एक और विकेट मिल गया है भारतीय टीम को, अब बस एक और विकेट गिरना बाकी, चौथे स्‍टंप पर बैक ऑफ गुड लेंथ, पुल करने गए लेकिन टाइम नहीं कर पाए, डीप मिडविकेट पर खड़े सूर्यकुमार ने आगे की ओर आते हुए आसान सा कैच लपका।

  • 03:58 PM, 21 Jan 2023

    IND vs NZ 2nd ODI Live Score : 36 रन बनाकर आउट हुए ग्लेन फिलिप्स

    वाशिंगटन सुंदर ने फिलिप्स को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच करवाया। न्यूजीलैंड का स्कोर- 31.3 ओवर 103/8

  • 03:51 PM, 21 Jan 2023

    IND vs NZ 2nd ODI Live Score : न्यूजीलैंड को लगा सातवां झटका

    हार्दिक पांड्या ने दूसरी सफलता हासिल की। सैंटनर को आउट कर भारत को सातवीं सफलता दिलाई। हार्दिक ने गति में मिश्रण किया था, धीमी गति की ऑफ कटर गेंद डाली जिसे सैंटनर समझ नहीं पाए, फुल लेंथ से कवर ड्राइव लगाना चाहते थे, गेंद बल्ले के अंदरूनी किनारे पर लगी और स्टंप्स से जा टकराई। न्यूजीलैंड का स्कोर- 103/7

  • 03:48 PM, 21 Jan 2023

    IND vs NZ 2nd ODI Live Score : न्यूजीलैंड का स्कोर- 103/6

    न्यूजीलैंड ने धीमा खेलते हुए 30वें ओवर में 100 रन का स्कोर पार किया।

  • 03:40 PM, 21 Jan 2023

    28 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 95/6

    न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने कुलदीप के ओवर में 2 चौके लगाए। 28वें ओवर में कुल 10 रन बने। सैंटनर और फिलिप्स संभल कर खेल रहे।

  • 03:29 PM, 21 Jan 2023

    IND vs NZ 2nd ODI Live Score : न्यूजीलैंड का स्कोर- 73/6

    25वें ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 73 रन हो गया है। भारत के तेज गेंदबाज कीवी टीम पर पूरी तरह से हावी हैं।  24वें ओवर में कुलदीप यादव ने कॉट एंड बोल्ड करने की कोशिश की लेकिन कैच छिटक गया।

  • 03:06 PM, 21 Jan 2023

    IND vs NZ 2nd ODI : न्यूजीलैंड का गिरा छठवां विकेट

    शमी ने तीसरी सफलता हासिल की। पहले मैच के शतक वीर ब्रेसवेल को  कंधे का ज़ोर लगाकर डाली गई पटकी हुई गेंद थी, ब्रेसवेल के सिर के पास, हुक लगाने के लिए बल्ला घुमाया और गेंद ऊपरी किनारा लेकर इशान के दस्तानों में जा समाई, न्यूज़ीलैंड की परेशानी ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। न्यूजीलैंड का स्कोर- 19 ओवर 56/6

  • 02:57 PM, 21 Jan 2023

    IND vs NZ 2nd Live Score : 17 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 43/5

    17वें ओवर में 5 रन बने।  5 विकेट जल्दी गिरने के बाद न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स और ब्रेसवेल संभल कर खेल रहे।

  • 02:43 PM, 21 Jan 2023

    IND vs NZ 2nd ODI : न्यूजीलैंड का स्कोर- 28/5

    न्यूजीलैंड की पारी के 14 ओवर समाप्त हो गए हैं। कमाल ही कर दिया भारतीय तेज गेंदबाज़ों ने इन पहले 14 ओवरों में। गेंद को दोनों तरफ़ स्विंग करवाते हुए उन्होंने बल्लेबाज़ों से ग़लतियां करवाई और मुश्किल कैचों को लपका। न्यूजीलैंड के दो घातक बल्लेबाज़ अब भी क्रीज़ पर हैं और एक साझेदारी सब कुछ बदल सकती है। भारत ने कुल 5 मेडन ओवर फेंके हैं।

  • 02:27 PM, 21 Jan 2023

    IND vs NZ 2nd ODI Live Score : न्यूजीलैंड को लगा पांचवा झटका

    शार्दुल ठाकुर ने न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लेथम को स्लिप में कैच आउट करवाया। शुभमन गिल ने मैच का दूसरा शानदार कैच पकड़ा। न्यूजीलैंड का स्कोर- 11 ओवर 15/5

  • 02:21 PM, 21 Jan 2023

    IND vs NZ 2nd ODI Live Score : न्यूजीलैंड का गिरा चौथा विकेट

    भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने गेंदबाजी में बदलाव किया। हार्दिक ने अपने पहले ओवर में डेवोन कॉनवे का विकेट लिया।

  • 02:14 PM, 21 Jan 2023

    IND vs NZ 2nd ODI Live Score : न्यूजीलैंड का स्कोर- 10/3

    न्यूजीलैंड के पहले 10 ओवर में से 3 ओवर मेडन रहे। इस दौरान मात्र 10 रन बने। तीन विकेट गिरे। शमी और सिराज ने दबाव बना कर रखा।

  • 02:09 PM, 21 Jan 2023

    IND vs NZ 2nd ODI Live Score : न्यूजीलैंड का स्कोर- 10/3

    न्यूजीलैंड की पारी के 7 ओवर समाप्त हो गया है। शमी ने 2 विकेट और सिराज को एक विकेट मिल चुका है। न्यूजीलैंड की पारी दबाव में बल्लेबाजी कर रही।

  • 02:04 PM, 21 Jan 2023

    IND vs NZ 2nd ODI Live Score : 9 के स्कोर पर लगा तीसरा झटका

    शमी ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई है। शमी ने मिचेल को मिडिल स्‍टंप पर फुलर गेंद थी, फ्लिक करने गए थे लेकिन बल्‍ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद सीधा शमी के हाथों में पहुंची, खुशी से झूमते हुए शमी

  • 01:59 PM, 21 Jan 2023

    IND vs NZ 2nd ODI Live : न्यूजीलैंड का गिरा दूसरा विकेट

    सिराज ने अपने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर हेनरी निकल्स को कैच आउट करवाया। मिडिल स्‍टंप पर गुड लेंथ, गिरकर बाहर जा रही थी गेंद, डिफेंस का प्रयास था लेकिन बल्‍ले का बाहरी किनारा लेकर गें दपहली सिलप मं शुभमन गिल के हाथों में पहुंच गई। न्यूजीलैंड का स्कोर- 8/2

  • 01:57 PM, 21 Jan 2023

    IND vs NZ 2nd ODI Live Score : न्यूजीलैंड का स्कोर- 8/1

    शमी ने अपने तीसरे ओवर में 1 रन दिया। हालांकि ने उन्होंने तीन वाइड बॉल भी की। न्यूजीलैंड की पारी के पांच ओवर समाप्त हो गए।

  • 01:48 PM, 21 Jan 2023

    IND vs NZ 2nd ODI : शमी ने लगातार किया दूसरा ओवर मेडन

    पहला ओवर विकेट मेडन किया था। वहीं, अपने दूसरे ओवर में भी रन नहीं दिया। हालांकि, इस तीसरे ओवर में दो वाइड जरूर फेंकी।  न्यूजीलैंड का स्कोर- 5/1

  • 01:41 PM, 21 Jan 2023

    IND vs NZ 2nd ODI Live Score : शमी ने वनडे करियर में पहले बार पहले ओवर में ली विकेट

    शमी ने दूसरे वनडे मैच में पहले ओवर में विकेट ली। शमी ने अपने वनडे करियर में पहली बार पहले ही ओवर में विकेट लेने का कमाल किया है। न्यूजीलैंड का स्कोर- 2 ओवर 3 रन 1 विकेट

  • 01:36 PM, 21 Jan 2023

    IND vs NZ 2nd ODI Live Score : न्यूजीलैंड का गिरा पहला विकेट

    मोहम्मद शमी ने पहले ओवर की पांचवी गेंद पर फिन ऐलन को बोल्ड कर दिया। शमी लगातार बाहर निकाल रहे थे गेंद, इस बार ऑफ स्‍टंप पर लेंथ बॉल, गिरकर अंदर आई यह गेंद और पैड से लगकर सीधा स्‍टंप्‍स पर जा लगी। न्यूजीलैंज का स्कोर- 1 ओवर 1 विकेट कोई रन नहीं।

  • 01:32 PM, 21 Jan 2023

    IND vs NZ 2nd ODI Live Score : न्यूजीलैंड की पारी शुरू

    भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। भारत सीरीज में 1-0 से आगे है। दोनों टीमों में कोई बदलाव नहीं किया गया।

  • 01:14 PM, 21 Jan 2023

    IND vs NZ 2nd ODI Live Score : रायपुर में खेला जाएगा पहला वनडे मैच

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 2008 में इसका उद्घाटन किया गया था। यह भारत का तीसरा सबसे बड़ा और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा स्टेडियम है।