इलिया। इलिया कस्बे के उत्तरी मोहल्ले में बुधवार की रात बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि पखंडु गुप्ता के घर पर खाना बनाते समय सिलेंडर से अचानक गैस रिसाव होने लगा। देखते ही देखते आग भड़क उठी और अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में घर के तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पखंडु गुप्ता की बहु सीता खाना बना रही थीं तभी सिलेंडर से गैस लीक होने लगी और चिंगारी से आग भड़क उठी। सीता बुरी तरह आग की चपेट में आ गईं। शोर सुनकर परिवार के लोग दौड़े और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान रामभरोस 25, सान्वी 5, गुप्ता भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। घटना के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया। घायलों को तत्काल चकिया जिला चिकित्सालय ले गए जहां उनका उपचार चल रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को यथाशीघ्र आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जाए ताकि इलाज में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। वहीं लोगों का कहना है कि सिलेंडर की समय.समय पर जांच और सुरक्षा मानकों का पालन न होने से ऐसी घटनाएं बार.बार घट रही हैं। यह हादसा एक बार फिर से घरेलू रसोई में गैस सिलेंडर से जुड़ी सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर गया है।
Related Articles
चंदौली। हल्की झड़प के साथ प्रधान पद के लिए उप चुनाव सम्पन्न
Post Views: 1,061 चहनियां। क्षेत्र के खण्डवारी गांव में रविवार को हल्की झड़प के साथ चुनाव सम्पन्न हुआ। पूर्व में एक प्रत्याशी की मृत्यु के बाद पांच प्रत्याशियों का चुनाव के भाग्य का फैसला रविवार को मतपेटिका में बंद हो गया। इस दौरान भारी मात्रा में फोर्स लगी रही। चहनियां क्षेत्र के खण्डवारी गांव में […]
चन्दौली।स्काउट गाइड प्रशिक्षण जीवन के लिए जरुरी:अरविंद
Post Views: 1,029 चहनियां। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के तत्वाधान में आयोजित बीएड व डीएलएड द्वारा पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह शुक्रवार को माँ खण्डवारी महिला महाबिद्यालय चहनियां में सम्पन्न हुआ । सर्वप्रथम मुख्य अतिथि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के शिक्षा संकाय के विभागाध्यक्ष डा0 अरविन्द पांडेय व प्रबन्धक राजेन्द्र प्रताप […]
चंदौली। आयुष्मान पखवाड़ा को लेकर डीएम ने की बैठक
Post Views: 778 चंदौली। जनपद में 18 मई तक संचालित आयुष्मान पखवाड़ा विशेष अभियान की सफलता को लेकर डीएम संजीव सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनाने पर बल दिया। इसके लिए जगह-जगह गांवों व वार्डों में कैम्प आयोजित करने व […]




