बांसडीह (बलिया)। क्षेत्र के ग्राम किर्तृपुर गांव में बुधवार को दो दिनों पूर्व हुई कहासुनी को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने दाड़ी बनाने वाले चाकू से हमला कर दो युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवकों का सीएचसी बांसडीह में उपचार के बाद जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। गांव के 32 वर्षीय अभिषेक कन्नौजिया व 25 वर्षीय राजू बिंद अपने डेरा पर जा रहे थे। गांव का ही आकाश ठाकुर रास्ते में दोनों को रोककर गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार उस्तरा से हमला कर दिया। हमला में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को तत्काल सीएचसी बांसडीह लाया जहां प्राथमिक उपचार के गंभीर स्थिति में डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अभिषेक को मुंह व पेट, हाथ पर तथा राजू को हांथ पर चोट लगा है। प्रभारी निरीक्षक राकेश उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच दो दिन पूर्व घर के पास सिगरेट पीने को लेकर आपस में दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। उसी रंजिश को लेकर बुधवार को यह घटना हुई है। घायलों के परिजनों से तहरीर लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
Related Articles
OP राजभर का विवादित बयान
Post Views: 3,991 बलिया: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना भारत के बंटवारे के लिए जिम्मेदार नहीं हैं बल्कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ है। राजभर ने यह भी कहा कि देश को आजादी दिलाने में जिन्ना का भी योगदान है और वह […]
चंद्रशेखर ने दलीय राजनीति से उपर उठकर देश को दी नई पहचान- योगी आदित्यनाथ
Post Views: 2,029 पूर्व प्रधानमंत्री जननायक चंद्रशेखर की प्रतिमा का किया अनावरण बलिया। जिले में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंद्रशेखर उद्यान केंद्र में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री जननायक चंद्रशेखर की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पुलिस परेड ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि चंद्रशेखर जी ने बलिया को […]
UP Phase 6 Voting: छठे चरण का मतदान जारी, चार घंटे में 21.79 प्रतिशत मतदान,
Post Views: 1,153 लखनऊ, । UP Election Phase 6 Voting Live :उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए छठे चरण का मतदान जारी है। दस जिलों के 57 विधानसभा क्षेत्र के लिए मॉक पोलिंग के बाद मतदान प्रारंभ हो गया है। छठे चरण में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ उनके सात मंत्रियों, नेता […]




