आजमगढ़। देवगांव कोतवाली के एसआई सुभाष तिवारी व हरिश्चन्द्र यादव ने बुधवार को छावनी हाईवे कट पर चेकिंग के दौरान चोरी के मामलों में शामिल बाइक सवार तीन आरोपितों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपितों में आजाद कुमार पुत्र रामदुलार निवासी फैजुल्लापुर, सुरेन्द्र राम पुत्र शोभनाथ राम निवासी कटघर लालगंज, इंतखाब आलम पुत्र मो. अनीश निवासी कटघर लालगंज शामिल हैं। उनके पास से कुल 2150 रुपये व आजाद के पास से तमंचा व कारतूस मिला। पूछताछ मेें आरोपितों ने पुलिस को बताया कि बरामद बाइक को 27 अगस्त को प्राथमिक विद्यालय लालगंज की गली से चोरी किया था। 3 सितंबर को प्रजापति हास्पिटल के पास से एक महिला को बातचीत में भरमाकर उसके कान की बाली व लाकेट निकलवाकर व कुछ पैसे एक पर्स में रखवाकर भाग गए थे।
Related Articles
UP Board : आ गई डेट, 25 अप्रैल को घोषित होगा यूपी बोर्ड हाई स्कूल, इंटर परीक्षाफल
Post Views: 1,843 यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2023 और यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 की घोषणा की तारीख और समय को लेकर इंतजार समाप्त हो गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कक्षा 10 और कक्षा 12 की इस साल आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा मंगलवार, 25 अप्रैल 2023 को की […]
बर्तनकी दुकानसे लाखोंकी चोरी
Post Views: 1,051 निजामाबाद, आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के सेन्टरवा बाजार में बर्तन की दुकान से लाखों की चोरी हो गयी। घटना की सूचना पाकर पहुंची मुकामी थाना पुलिस मौके पर पहुंच का छानबीन शुरू कर दी। हुआ यह कि गौसपुर ग्राम के रहने वाले सूर्यनाथ ठठेर पुत्र शिवचरन अपने परिवार के जीवन यापन के […]
UP Board Toppers List: सीतापुर की प्रियांशी ने 10 वीं में, महोबा के शुभ ने 12वीं में किया टॉप
Post Views: 2,392 नई दिल्ली: यूपी बोर्ड ने टॉपर्स की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें सीता बाल विद्या मंदिर की छात्रा प्रियांशी सोनी ने हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। प्रियांशी ने 600 में 590 अंक यानी 98.33 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। महोबा के चरखारी कस्बा के सरस्वती […]




