कानपुर (आससे.)। इटावा जिले में उदी स्टेशन वाह जा रहा ओवरलोड ऑटो पछायगांव के कोरी का कुआं गांव में खड़े डंपर से टकरा गया। हादसे में सास बहू की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। ऑटो ड्राइवर मौके से भाग गया। एमपी के भिंड जिले के थाना भरोही में रेपुरा के रहने वाले एक परिवार सात लोग गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे ग्वालियर पैसेंजर से उदी स्टेशन पहुंचा।यहां से एक ऑटो में सवार होकर बाह जैतपुर ऑटो में सवार होकर जा रहा था। इसी ऑटो में भिंड के थाना अटेर में रहने वाले रतनुपुरा के सुग्रीव बाबा पुत्र फूल सहाय भी सवार थे। ऑटो जैसे ही पछायगांव के कोरी का कुआं गांव के पास पहुंचा। तभी खड़े डंपर से टकरा गया। हादसे में अनीता (50) पत्नी भारत सिंह निवासी रेपुरा थाना बरोही भिंड मध्यप्रदेश और उनकी बुआ सास बिट्टनश्री (55) पत्नी केशव सिंह निवासी चकपुरा थाना बरोही भिंड की मौत हो गई।वहीं, सरोजा देवी पत्नी बलवीर, आशादेवी पत्नी सत्यभान, सरस्वती पत्नी सुरेंद्र, छोटे पुत्र उमेश, महाराज सिंह पुत्र नर सिंह व सुग्रीव बाबा पुत्र फूल सहाय निवाई रातनूपुरा थाना अटेर भिंड गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया एमपी के एक परिवार की दो महिलाओं की मौत हुई है। छह लोग घायल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Related Articles
गोरखपुर: BJP ने पूर्व सीएम की बहू साधना सिंह को बनाया जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार
Post Views: 3,325 पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह की बहू और बीजेपी विधायक फतेह बहादुर सिंह की पत्नी साधना सिंह को भाजपा ने गोरखपुर जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उमीदवार घोषित कर दिया है. बता दें कि पूर्व में भी साधना सिंह 2010 से लेकर 2015 के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी […]
निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी रामचंद्र गिरी हुए ब्रह्मलीन, 104 साल थी उम्र
Post Views: 984 वाराणसी। कैलाश मठ के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी रामचंद्र गिरी महाराज रविवार को ब्रह्मलीन हो गए। निरंजनी अखाड़े के 104 वर्षीय संत ने तीन साल से अन्न त्याग कर दिया था। शरीर कमजोर होने के कारण बेड पर थे और सिर्फ तरल पदार्थ ले रहे थे। सोमवार को दोपहर केदारघाट पर जलसमाधि दी […]
Lakhimpur Kheri: सेशन कोर्ट की रिपोर्ट- सुनवाई पूरी होने में लगेंगे पांच साल; आशीष मिश्रा को फिलहाल जमानत नहीं
Post Views: 913 नई दिल्ली: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को फिलहाल जमानत नहीं मिलेगी। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई 20 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी है। बताते चलें कि आशीष मिश्रा ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत रद्द के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में […]




