दुलहीपुर। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत महादेवपुर गांव में अल सुबह साइकिल से पड़ोस के गांव में अरबी और उर्दू ट्यूशन पढ़ाने जा रहे एक शिक्षक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गयी। घटना की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गयी। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर अग्रीम कार्रवाई में जुट गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार महादेवपुर गांव निवासी हाफिज साबिर अहमद 35 वर्ष गुरुवार को रोज की तरह सुबह घर से पड़ोस के गांव पथरा में अरबी और उर्दू पढ़ाने के लिए घर से निकला था। जैसे ही सेंट मेरी स्कूल के पास पहुंचा पीछे से आ रही अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया जिससे उसकी मौत हो जायेगी। घटना की सूचना पर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। मृतक को दो बेटे व दो बेटी हैं। लोगों ने बताया कि साबिर उर्दू पढ़ाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। हर रोज की तरह आज भी बच्चों को तालीम देने के लिए साइकिल से जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन से उन्हें दबा दिया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हाफिज की मौत की जानकारी सुनकर महादेवपुर गांव में सन्नाटा छा गया। और सभी ग्रामीण सन रह गए। मृतक के भाई रजाक की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
Related Articles
अयोध्या बम ब्लास्ट के अभियुक्तों की सशर्त जमानत मंजूर
Post Views: 776 प्रयागराज: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अयोध्या बम ब्लास्ट व आतंकी हमले के षड्यंत्र में 18 साल से उम्र कैद की सजा भुगत रहे अभियुक्तों की सशर्त जमानत मंजूर कर ली है। साथ ही सजा के खिलाफ अपील चार दिसंबर को सुनवाई हेतु पेश करने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति अश्वनी […]
CM योगी की चेतावनी,
Post Views: 1,014 औरैया: औरैया में विकास कार्यों का लोकार्पण करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सूबे में माफिया गायब हो गए है, अभी माफियाओं पर बुलडोजर चला है अब उनके संरक्षणदाताओं पर बुलडोजर चलेगा। सपा मुखिया का नाम लिए बिना उन पर प्रहार करते हुए कहा कि उन्होंने जिन्ना की तुलना लौह […]
छह राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, चुनाव आयोग ने किया तारीख का एलान
Post Views: 1,019 नई दिल्ली, । भारतीय चुनाव आयोग ने सोमवार को उपचुनाव की घोषणा की। चुनाव आयोग के अनुसार छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 3 नवंबर को होंगे। परिणाम 6 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। छह राज्यों की जिन सात सीटों पर विधानसभा के चुनाव होने हैं। वो महाराष्ट्र में […]




